शनिवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने भारत सरकार की मजदूर विरोधी एनपीएस योजना के साथ अग्निवीर योजना का विरोध किया। संघ ने कहा कि इन योजनाओं को रेलवे में भी लाए जाने को लेकर रैली निकाली गई। इसके बाद गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज किया।
रेल जोनल के महामंत्री अशोक शर्मा ने एनपीएस योजना पर प्रहार करते हुए ओल्ड पेंशन योजना से इसकी तुलना कर होने वाले नुकसान से कर्मचारियों को अवगत कराया। इस मजदूर विरोधी नीति में सरकार का साथ देने वाले लाल झंडा वाले कम्युनिस्ट नेताओं को भी जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना जो तीनों सेनाओं में लागू हो रही है, इसकी आंच से बाकी विभागों का बच पाना भी कठिन है। रैली जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक दुबे की विशेष उपस्थिति में निकाली गई।
डीजल लोको शेड इटारसी से ओपन जीप, बाइक से रेलवे स्टेशन तक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी और संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.