नर्मदापुरम में युवक ने 16 साल की मुंह बोली नाबालिग भांजी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का झांसा देकर घर से भगाया और मंदिर से शादी की। जिसके बाद एक माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी पीड़िता की मां को गुरुबहन कहता था। इसी रिश्ते की आड़ में आकर उसने गुरुबहन की नाबालिग बेटी पर गलत काम किया। नर्मदापुरम की पथरौटा पुलिस ने एक माह बाद पीड़िता को भोपाल से आरोपी के पास से बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर इटारसी कोर्ट पेश किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी राजू गाैर (28) सुलतानपुर जिला रायसेन है। आरोपी मंडीदीप में काम करता था, उसी जगह पीड़िता की मां भी काम करती थी। महिला को आरोपी गुरुबहन कहकर उसके घर आता जाता था। इस बीच उसने महिला की बेटी पर गलत नजर डाली। उसे प्रेम जाल में फंसाया। महिला इटारसी के एक गांव की रहने वाली है। जो कुछ माह से अपने गांंव में ही आकर रह रही है। पिछले महीने आरोपी ने उसे घर से भगाकर शादी का झांसा दिया। 13 अप्रैल 2022 को पीड़िता चुपचाप घर से चली गई।
आरोपी ने पीड़िता को भोपाल ले जाकर एक मंदिर से नाममात्र की शादी की। फिर किराये के कमरे में रख रहने लगा। उसका शारीरिक शोषण किया। एएसआई माणिक बट्टी ने बताया पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज थी। एक माह से तलाश जारी थी। भोपाल से पीड़िता को आरोपी के पास बरामद किया है। अपराध में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.