नगर ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्तियां:कांग्रेस माइनॉरिटी सेल जिलाध्यक्ष ने जारी की सूची, ​​​​​​​पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष बने इस्माइल खान

पिपरिया14 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

नर्मदा पुरम जिला माइनॉरिटी सेल जिलाध्यक्ष ने नर्मदा पुरम जिले के नवनियुक्त ब्लॉक नगर अध्यक्ष की सूची जारी की है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश प्रभारी महेंद्र बोहरा व मध्य प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख सलीम की सहमति से नर्मदा पुरम के ब्लॉक और नगर अध्यक्ष घोषित किए गए है।

नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष अमजद खान के अनुसार पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान और नगर अध्यक्ष फिरोज खान को नियुक्त किया गया है। बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अयूब खान नगर अध्यक्ष आशिक खान ठेकेदार को बनाया गया है।

वहीं पचमढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मोहम्मद कादिर को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस माइनॉरिटी सेल ने सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन की रीति के मुताबिक अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इटारसी, सिवनी मालवा, मखन नगर के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।

खबरें और भी हैं...