सिवनी मालवा में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद पंचायत सभागृह में एसडीएम अनिल जैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के बीएलओ, नवीन मतदाता और बुजुर्ग मतदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह राजपूत जन शिक्षक ने किया। सर्वप्रथम बीएलओ ने अतिथियों का स्वागत किया।
नायब तहसीलदार प्रमेश जैन ने मताधिकार का महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उसके बाद तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट के महत्व समझें लोकतंत्र में मताधिकार सबसे आवश्यक है। किसी के बहकावे में भी नहीं आना चाहिए। मताधिकार का उपयोग अपने मन और विवेक के अनुसार करना चाहिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी बीएलओ को बधाई दी और बताया कि आधार से मतदाता परिचय पत्र लिंक हो गए हैं।
विधानसभा सिवनी मालवा में सबसे अच्छा काम हुआ है। इसके बाद एसडीएम ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के संदेश को मतदाताओं को बताया। मतदाता दिवस पर नवीन मतदाताओं को माला पहना कर स्वागत किया था। बुजुर्ग मतदाताओं का शॉल श्रीफल से स्वागत किया। आभार व्यक्त नायब तहसीलदार ललित सोनी ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.