करीब 7 साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिले के 6 ब्लॉक में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ। बाबई चीचली ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में 176 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो कि दोपहर 3 बजे बाद तक चलता रहा। चीचली ब्लॉक में दोपहर 3 बजे तक 63 प्रतिशत मतदान हुआ। चीचली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैरोपुर से अभिषेक कौरव विजयी रहे। अभिषेक कांग्रेस समर्थक बताए जा रहे है।
चीचली ब्लॉक के शाहपुर में सरपंच पद के दो गुटों में विवाद
जिले के करेली थाना अंतर्गत ग्राम शाहपुर में सरपंच पद के 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह से ही यहां पर मतदान शुरू हो गया था और शांतिपूर्ण चल रहा था। आखिरी वक्त में सरपंच पद के दो गुटों में विवाद हो गया। एक दूसरे के पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होने लगे। माहौल बिगड़ते ही मतदान केंद्र में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने मतगणना स्थगित कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है।
चीचली ब्लाक के भैरोपुर ग्राम पंचायत से अभिषेक कौरव 550 वोट से जीते। साथ ही उनकी पत्नी आरती कौरव ग्राम पंचायत सेलेहटी से 250 वोटों से आगे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.