राजस्थान व मध्यप्रदेश की मशहूर हस्ती, पीर-ए-तरीकत व जावद शहर काजी सैय्यद मोहम्मद आकिल अख्तरुल कादरी का मंगलवार 21 जून 2022 को शाम को इंतकाल हो गया।
जावद शहर काजी साहब रमजान के पहले से ही अस्वस्थ थे। मंगलवार को अचानक उनका स्वस्थ खराब हुआ और उन्हें उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया कहा, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को जावद शहर काजी सैय्यद आकिल साहब का विसाल हो गया।
सैय्यद साहब जावद नगर की शान थे, पीर साहब भी थे, इनके मुरीद मध्यप्रदेश सहित आसपास के राज्यों में है। जावद में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल थे, सभी व्यक्तियों के बड़ी सभ्यता व आदर के साथ बातचीत किया करते थे। वे अपने बच्चों व मुरीदों के साथ मिल कर कई सोशल वर्क किया करते थे।
सैय्यद साहब को हर भाषा का ज्ञान था। उनका इस तरह से अचानक दुनिया को यू अलविदा कह जाना नगर के लिए बड़ा दुखदाई साबित हुआ। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर नगर में फैली मुरीदों, परिचितों, परिवारजनों के चेहरे मायूस हो गए।
इस खबर ने सभी को विचलित कर दिया। शहर काजी सैय्यद साहब का बुधवार 22 जून 2022 को दोपहर 2 बजे बाद नीमच दरवाजा बाहर की मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक होगा। उक्त जानकारी हबीब राही द्वारा दी गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.