नीमच नगर पालिका चुनाव के 40 वार्डों के पार्षद पद के लिए बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 68 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। एक फार्म पहले निरस्त हो चुका था, अब मैदान में 118 उम्मीदवार बचे हैं। इसमें 40 भाजपा 40 कांग्रेस, 36 आम आदमी पार्टी और शेष निर्दलीय हैं। शाम 6 बजे तक प्रशासन ने फाइनल लिस्ट जारी की।
भाजपा और कांग्रेस के जिन प्रमुख बागी उम्मीदवारों का इंतजार था वो नहीं आए। बुधवार को नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे तक भाजपा और कांग्रेस के बागी नेताओं के फार्म वापस करवाने के लिए भाजपा संगठन का पूरा दम-खम देखने को मिला, तो वही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ ने भी जी जान से अपने लोगो को मनाने का काम किया और फार्म वापस करवाए। इस चुनौतीपूर्ण काम को बखूबी अंजाम देने में जहां जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का मार्गदर्शन मिला, तो वही वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर और पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन के साथ ही सुनील कटारिया, विनीत सेठिया के साथ ही भाजपा जिला संगठन की टीम ने इसे बड़ी ही आसानी से सबकी मनमानवर करते हुए पार्टी हित में नामांकन वापसी पर राजी कर लिया।
वहीं विधायक दिलीप सिंह परिहार एंड टीम ने भी मोर्चा संभाला और भाजपा से नाराज लोगो के फार्म उठवाने में अपनी सक्रीय भूमिका को निभाया। साथ ही कुछ हिंदूवादी संगठन के लोग भी इस मोके पर नजर आये। उन्होंने भी अपने संपर्क के लोगो से पार्टी हित में नामंकन वापसी करवाई।
हालंकि कुछ नामंकन वापस नहीं हुए है, जिनमे भाजपा के तीन पूर्व पार्षद दिनेश यादव, मुरली कुंगर, राजेश लालवानी भी शामिल है। जिन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।और अब वे मैदान में है। पहुंचे। भाजपा की तुलना में कांग्रेस में ज्यादा बागियों ने नाम वापसी की।
जानिए नीमच नपा में भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत किए उम्मीदवार
वार्ड भाजपा कांग्रेस
1 राकेश किलोरिया दीपेंद्र पटेल
2 सोनु कैदार राठौर कमलाबाई सोनिगरा
3 सुमित सोनी ललित शर्मा
4 उषा सुरेश शर्मा नजमाबी हुसैन
5 प्रियंका योगेश परखिया ज्योति विशाल यादव
6 दारासिंह यादव दिनेश बहादुर कदम
7 संतोष पंजाबी सुमित्रा मुकेश पोरवाल
8 शुभम संतोष चौहान रमेशचद्र मांगीलाल
9 हरलाल चौधरी हरगोविंद दीवान
10 उषा लक्ष्मण दीवान मनीषा ओम दीवान
11 मिश्रीलाल रियार भारतसिंह अहीर
12 जिनेद्र मेहता विकासराव शिंदे
13 विमल कांठेड़ योगेश प्रजापति
14 किरण शर्मा पूजा राकेश गेहलोत
15 कविता बोरीवाल अंजना राकेश सोनकर
16 नीतू मनोज नरेला नजमा बी इकराम
17 छाया जायसवाल फैमिदा बी जाकीर नागोरी
18 रुपेंद्र लोक्स राकेश सोन
19 जुबेदा खालिक बतूल बानो गुलाम रसूल
20 आरती नीलम गर्ग रानी बी साबिर मसुदी
21 चन्द्रकला खुआर कविता मोनू लोक्स
22 अंरूणा प्रजापति भावना घनश्याम बैरागी
23 गुंजन विष्णु राठौर मीना रामचद्र कुंगर
24 वदना खंडेलवाल मंजू राधेश्याम सागर
25 रंजना करणसिंह मीना सुरेश जैन मोडी
26 मनोहर मोटवानी प्रकाश गोलू मोटवानी
27 घर्मेश-पुरोहित इंदुरतन ओम शर्मा
28 कमल शर्मा डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा
29 योगेश कविश्वर आशा सांभर
30 कुसुम अशोक जोशी। तरण महेश वीरवाल
31 राहुलसिंह राजावत नरेंद्र सोनी
32 वीरेंद्र पाटीदार जुगल किशोर अहीर
33 स्वाति गौरव चोपड़ा भारती देवेंद्र परिहार
34 शारदा दीपक पाटनी लक्ष्मी मान सिंह चौहान
35 आलोक सौनी संदीप पुरोहित
36 नरेद्र पाटीदार वीणा ब्रजेश सक्सेना
37 जमिला बी रफीक मो.नसीम बनो लपो आपा
38 शशि कल्याणी यशपाल बंटी आर्य
39 नीरज अहीर ऋषि संतोष अरीर
40 सुशीला रामलाल किरण मनोज
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.