शनिवार की शाम छह बजे के करीब सिटी थाना क्षेत्र के गांव बोरखेड़ी पानेरी व रेवली देवली के बीच सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बालिका को हल्की चोटे आई है।
शनिवार की शाम बजाज बाइक क्रमांक आरजे/ 09/केएस/2601 पर सवार होकर 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ कहीं जा रहा था। इसी बीच गांव बोरखेड़ी पानेरी व देवली के बीच सामने से आ रही अल्टो कार क्रमांक आरजे/20/केएस/ 3081 से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
जिससे इस घटना में जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बालिका को हल्की चोटें आई हैं। बाद में सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों पिता-पुत्री को जिला अस्पताल लाया गया। घायल सावा राजस्थान निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.