पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिवराज कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी नेताओं में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसको लेकर पूर्व मंत्री एवं जबलपुर से विधायक अजय विश्ननोई ने सोशल मीडिया पर लिखा है- महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा विंध्य में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा... खुशामद करते रहना होगा।
शिवराज कैबिनेट विस्तार में केवल सिंधिया समर्थक 2 विधायकों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद भी कैबिनेट में 4 पद खाली हैं। बीजेपी के वरिष्ठ विधायकों को उम्मीद थी कि उन्हें भी कैबिनेट में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अजय विश्नोई ने अपना दर्द साझा किया है।
उन्होंने आगे लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। विश्नोई ने इशारा किया है कि कैबिनेट में जगह देने के मामले में महाकौशल और विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। बता दें कि विश्नोई शिवराज सरकार के पहले कार्यकाल में स्वाथ्य मंत्री रह चुके हैं।
पहले विस्तार के दौरान सीएम ने बुलाया था
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 जुलाई 2020 को कैबिनेट का पहला विस्तार किया था तब 28 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि 1 जुलाई को मुख्यमंत्री ने बीजेपी के ऐसे 3-4 विधायकों को सीएम हाउस बुलाकर बात की थी, जिन्हें उस समय मंत्री नहीं बनाया गया था। उनमें अजय विश्नोई भी शामिल थे।
'महाकौशल' अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है!
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) January 4, 2021
मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है।
1/2
महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा।
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) January 4, 2021
बधाई
2/2
संगठन में शामिल करने का दबाव
बीजेपी सूत्रों की माने तो जिन वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है, वे संगठन में पद पाने का दबाव बना रहे हैं। अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, गिरीश गौतम सहित अन्य मंत्री पद के दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से कई बार मुलाकातें कर चुके हैं।
राय ने कहा था - राजनीति पाॅवर का गेम है
अजय विश्नोई से पहले बीना विधायक महेश राय ने कैबिनेट विस्तार पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति पाॅवर का गेम होता है। उन्होंने बीना में बायपास बनाने को लेकर नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह पर भी तंज कसा। महेश राय ने कहा कि मेरे पड़ोस की विधानसभा में विकास कार्य हो रहे हैं, अगर मैं भी महत्वपूर्ण पद पर होता तो मेरी विधानसभा में भी विकास होता।
कांग्रेस ने साधा निशाना
विश्नोई के बयान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा - अजय विश्नोई ने बिलकुल ठीक कहा है। अब बीजेपी में 2 गुट हैं। शिवराज का गुट और सिंधिया का गुट। बीजेपी में बिके हुए की चल रही है, योग्यता की उपेक्षा हो रही। पद खाली हैं, जो राजनीतिक हित साधने में भविष्य में काम आएंगे।
भूपेंद्र गुप्ता ने कसा तंज - पिंजड़े के पंछी रे, तेरा दर्द न जाने कोए
कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने विश्नोई के बयान को लेकर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिंजड़े के पंछी रे, तेरा दर्द न जाने कोए।
पिंजड़े के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोय
— Bhupendra Gupta Agam (@bhupendra157) January 4, 2021
संस्कार की धानी मिट गई अब काहे को रोय
तेरा दर्द न जाने कोय #आत्मनिर्भरMP .@BJP4India .@JansamparkMP .@kcvenugopalmp https://t.co/9jhv9JIgAC
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.