भोपाल की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शैक्षिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कैंडिडेट्स 5 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
पद का नाम, पदों की संख्या
नॉन टीचिंग पद | |
लाइब्रेरियन | 1 |
असिस्टेंट लाइब्रेरियन | 1 |
टीचिंग पद | |
प्राध्यापक | 13 |
सह-प्राध्यापक | 11 |
सहायक प्राध्यापक | 25 |
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
रतलाम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर समेत 44 रिक्त पदों पर भर्ती
रतलाम मेडिकल कॉलेज ने टेक्नीशियन सहायक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय के साथ डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन: चयनित कैंडिडेट्स को पे लेवल -1 से लेवल-8 तक के अनुसार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1000 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन: कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mponline.gov.in के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.