पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें भर्ती में तीन सेंटीमीटर की छूट रहेगी। पहले उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना अनिवार्य था, लेकिन अब यह 155 सेंटीमीटर रहेगी। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर दी। इसकी काफी समय से मांग उठ रही थी।
पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है।@BJP4MP @mohdept @DGP_MP pic.twitter.com/dE4ztRd2eN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 24, 2020
इधर मध्यप्रदेश की जेलों से पैरोल पर छूटे बंदियों के लिए राहत की खबर है। मध्यप्रदेश शासन ने 4 हजार बंदियों की पैरोल 2 माह बढ़ा दी है। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर की। हालांकि इससे पहले बंदियों को अपनों से मिलने पर लगी रोक 1 नवंबर से हटाई जा चुकी है। पहले मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगी थी। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया गया था। अगस्त में तो सीधे 2 महीने के लिए मिलने पर रोक लगा दी थी। पहले यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक था। हालांकि इस दौरान कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा दी गई।
चार बार रोक की अवधि बढ़ाई गई
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त कर दिया था।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.