मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल 50% क्षमता के साथ खुल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितियों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय किया जाएगा। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
CM ने ये फैसले किए
इन पर रोक नहीं
इंदौर कलेक्टर ने रखा सख्ती बढ़ाने का सुझाव
क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सीएम ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने सुझाव रखा कि सख्ती बढ़ाने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है। सख्ती नहीं बढ़ाई तो रोजाना 10 हजार केस आएंगे।
उज्जैन में सबसे ज्यादा संक्रमण
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में वीकली कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (7 से 13 जनवरी 2022) सबसे ज्यादा उज्जैन की है।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:घर में गुपचुप टेस्ट करने वालों का भी रिकॉर्ड रखेगी सरकार, CM ने दिए आदेश
जिले | वीकली पॉजिटिविटी रेट |
उज्जैन | 36.66% |
भोपाल | 15.10% |
शहडोल | 13.58% |
ग्वालियर | 12.80% |
जबलपुर | 12.71% |
इंदौर | 11.01% |
सागर | 10.04% |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.