MP में आज कहां क्या हुआ, 10 तस्वीरों में देखिए:धार में गर्लफ्रेंड के लिए ब्रॉयफ्रेंड बना चोर; इंदौर में तीसरी लहर में ब्लैक फंगस का पहला केस

मध्यप्रदेशएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(1) इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर में ब्लैक फंगस का पहला केस सामने आया है। खरगोन की एक महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थी। उपचार के बाद जबड़े में ब्लैक फंगस मिला था। डॉक्टरों का कहना है सर्जरी के बाद अब महिला की हालत में सुधार है। 15 जनवरी को खरगोन में रहने वाली 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। पढ़ें पूरी खबर

(2) गायों के इलाज में देरी पर डॉक्टर सस्पेंड

उज्जैन में घायल गायों के इलाज में देरी पर कलेक्टर ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। सड़क पार करते समय 16 गायों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इलाज नहीं मिलने से 12 गायों की मौत हो गई। गायें घटनास्थल पर 5 घंटे तक तड़पती रहीं। पढ़ें पूरी खबर

(3) उज्जैन में हिजाब पर अब पोस्टर 'वॉर'

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन भी पहुंच गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर हिजाब को लेकर विवादित पोस्टर चिपका दिया। इसमें गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है। पढ़ें पूरी खबर

(4) भोपाल में दो साल से चल रही थी अवैध पैथोलॉजी

भोपाल के निशातपुरा इलाके में दो साल से अवैध पैथोलॉबी लैब चल रही थी। इसका खुलासा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी की जांच में हुआ। बिना डिग्रीधारी युवक लैब का संचालन कर रहा था। पुलिस ने जांच के बाद लैब का संचालन करने वाले 11वीं तक पढ़े युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

(5) धार में MPPSC की तैयारी कर रहा युवक बना चोर

अधिकारी बनने निकले थे और बन गए चोर। यह कहानी फिल्मी नहीं है। धार पुलिस ने एक ऐसे ही आरोपी को पकड़ा है। MPPSC की तैयारी कर रहा युवक गर्लफ्रेंड को महंगी बाइक पर घूमने का शौक पूरा करने के चक्कर में चोरी करने लगा। वह दोस्त के साथ एकांत में खड़ी बाइक की रैकी करता और मौका मिलते ही लॉक तोड़कर उसे उड़ा लेता। पढ़ें पूरी खबर

(6) जबलपुर में 20 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर

जबलपुर में 5 एकड़ के लगभग शासकीय भूमि पर रोड बनाकर किए गए कब्जे को पुलिस और प्रशासन की टीम ने आज जमींदोज कर दिया। एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में 5 एकड़ भूमि पर रोड बनाकर कब्जा कर लिया गया था।
जबलपुर में 5 एकड़ भूमि पर रोड बनाकर कब्जा कर लिया गया था।

(7) इंदौर में कंटेनर ने रिक्शा चालक को कुचला

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में गुरुवार को एक कंटेनर ने रिक्शा चालक बुजुर्ग को रौंद दिया। रिक्शा चालक ने मौक पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर

(8) इंदौर में गैंगस्टर सोहराबुद्दीन के गुर्गे ने की फायरिंग

बुधवार देर रात शहर के परदेशीपुरा इलाके की शराब दुकान के बाहर एक बदमाश ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली बदमाश के चेहरे के पास से निकल गई। इसमें उसकी आंख के पास गहरी चोट आई है। फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वह गैंगस्टर सोहराबुद्दीन का साथी बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

(9) उत्तर में बर्फबारी से MP में ठिठुरन

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में मौसम बदल गया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। रात का पारा साढ़े 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। भोपाल और पचमढ़ी में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। खजुराहो, जबलपुर और रीवा में घना कोहरा रहा। पढ़ें पूरी खबर

(10) गुना में मजदूरों को पड़े रोटी के लाले

'परिवार में मां, एक बहन और भाई है। पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। मजदूरी कर पेट भरते हैं। गुना के फतेहगढ़ इलाके में वन विभाग के गड्‌ढे खोदे। यह व्यथा है शहडोल के रहने वाले राम सिंह लोहनी की। उनके जैसे और भी मजदूर हैं, जो बुधवार रात कंपकंपाती ठंड में गुना कलेक्टर ऑफिस के बाहर खुले आसमान के नीचे पड़े रहे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...