भोपाल की करोंद मंडी में गेहूं की आवक में 50% की गिरावट आ गई है। एक्सपोर्ट (निर्यात) बंद होने के बाद पहली बार शनिवार को सबसे कम आवक रही। सिर्फ 4 हजार क्विंटल गेहूं ही बिकने पहुंचा, जबकि शुक्रवार को आवक आठ हजार क्विंटल तक थी। दूसरी ओर रेट में भी गिरावट जारी है। व्यापारियों की मानें तो आने वाले कुछ दिन तक भाव ऐसे ही रहेंगे। मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बताया, एक्सपोर्ट बंद होने के बाद कंपनियां खरीदी नहीं कर रही है। डिमांड घटने से भाव में भी खासी गिरावट हुई है। मई के दूसरे सप्ताह में जो गेहूं 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था, वह अब 2200 रुपए क्विंटल में बिक रहा है। शनिवार को मंडी में लोकवन वैरायटी का गेहूं भी बिकने पहुंचा, लेकिन उसके भाव में और गिरावट हुई। यह गेहूं 2100 से 2150 रुपए क्विंटल तक बिका, जबकि शुक्रवार को इसके रेट 2200 रुपए क्विंटल तक थे। शरबती गेहूं 3200 से 3300 रुपए क्विंटल में बिका। चने की आवक 300 क्विंटल रही और भाव 4500 से 4600 रुपए तक रहे।
भोपाल में ये रहे भाव
अनाज | आज की आवक (प्रति क्विंटल में) |
मिल वैरायटी गेहूं | 2000-2075 रुपए |
अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं | 2100-2200 रुपए |
लोकवन वैरायटी गेहूं | 2100-2150 रुपए |
मालवा राज वैरायटी गेहूं | 2000-2075 रुपए |
शरबती वैरायटी गेहूं | 3200-3300 रुपए |
चना (देसी/कांटा) | 4500-4600 रुपए |
जबलपुर का मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी आज बंद रहेगी। मंडी में अनाज की आवक पिछले दिनों की अपेक्षा आधी रही। वहीं मंडी में करीब ढाई हजार क्विंटल गेहूँ की आवक कम रही। सरसों के दाम मंडी में 200 रुपए तक उतरे। वहीं थोक में प्याज के भाव साढ़े 6 रुपए तक रहें। मंडी में अनाज की कुल आवक 5,691 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 640 क्विंटल व फल की कुल आवक 240 क्विंटल रही। जिसका असर मंडी में दिखाई दिया। कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,940 रुपए क्विंटल, अधिकतम 2,260 रुपए क्विंटल वही मॉडल रेट 1,965 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक शुक्रवार की तुलना करीब 2,500 कम रही। 3,610 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों का दाम मंडी में करीब 200 रुपए कम रहे। न्यूनतम 5,545 रुपए क्विंटल, अधिकतम 6,150 रुपए क्विंटल व मॉडल रेट 5,700 रुपए रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक करीब 180 क्विंटल कम रही। मंडी में सरसों 73 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 3,805 रुपए क्विंटल, अधिकतम भाव 4,485 रुपए मॉडल दाम 4,420 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 366 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में केले का न्यूनतम भाव 1,300 रुपए क्विंटल, आम 2,100 रुपए क्विंटल, गाजर 1,100 रुपए क्विंटल, तरबूज के भाव 1,000 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं मंडी में नींबू, सेब व संतरे की गाड़ी नहीं पहुंची।
जिंस | कीमत प्रति क्विंटल (रुपए में) |
गेहूं | 1940 से 2260 |
तुवर | 5230 से 5935 |
चना | 3805 से 4485 |
सरसों | 5545 से 6150 |
उड़द | 5610 से 6365 |
मूंग | 5335 से 6100 |
आलू | 1100 से 1500 |
प्याज | 650 से 1000 |
टमाटर | 2000 से 2500 |
मिर्च | 1300 से 1700 |
आम | 2100 से 2600 |
तरबूज | 1000 से 1400 |
गाजर | 1100 से 1500 |
केला | 1300 से 1700 |
इंदौर का मंडी भाव
अनाज | आज की आवक (रु. प्रति क्विंटल) |
प्याज | 621 |
गेहूं | 1940 |
लहसुन | 910 |
आलू | 399 |
चना | 8655 |
डॉलर चना | 8770 |
मूंग | 6105 |
सोयाबीन | 7085 |
उड़द | 4095 |
मसूर | 5910 |
मक्का | 2561 |
सागर मंडी भाव
सागर में कृषि उपज मंडी में किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को मंडी में गेहूं और चना के भावों में गिरावट देखने को मिली। गेहूं जहां न्यूनतम भाव 1950 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं चना को न्यूनतम भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल मिला। जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में चना 4100 से ज्यादा के भाव पर बिक रहा था। शनिवार को सागर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1950, प्रचलित भाव 2185 और उच्चतम भाव 2670 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं | 1950-2670 |
चना | 4000-4550 |
सरसों | 5825-6575 |
अलसी | 7050-7205 |
सोयाबीन पीला | 6275-6950 |
बटरी | 3050-3700 |
उड़द | 3305-3605 |
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं | 1900-1985 |
चना | 3560-4683 |
सरसों | 5800-5800 |
तुअर | 3600-6400 |
मसूर | 5626-5901 |
मूंग | 3100-6181 |
इटारसी मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं | 1944-2035 |
चना | 4385-4460 |
तुअर | 4700-4900 |
मूंग | 5305-6070 |
गुना मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं | 1875-3555 |
धनिया | 8825-13675 |
चना | 4285-5390 |
सरसों | 5780-6405 |
मसूर | 6110-6455 |
सोयाबीन | 6550-7000 |
मूंग | 5390-6170 |
उज्जैन मंडी भाव
कृषि उपज मंडी में आज लोक वन, पूर्णा गेहूं की आवक कम होने से गेहूं के भाव में करीब 100 रुपए की तेजी रही। इसी तरह इटालियन चना के भाव में 200 रुपए की तेजी देखी गई। वही काबुली 600 रुपए कमजोर रहा। सफेद सोयाबीन और बटला के भाव में भी 1000 रुपए से लेकर 300 रुपए तक कमी रही।
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं लोकवन | 1726-2533 |
गेहूं पूर्णा | 1854 -2419 |
धनिया | 5000 -12550 |
चना इटालियन | 4224-4312 |
चना काबली | 3900- 8440 |
सोयाबीन सफेद | 2912 -8100 |
बटला | 2000- 3731 |
मंदसौर मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
मक्का | 2240- 2320 |
उड़द | 2001-4401 |
सोयाबीन | 6075-7500 |
गेहूं | 2050- 2335 |
चना | 3840 - 4531 |
मसूर | 5000- 6701 |
धनिया | 7850-11101 |
लहसुन | 500-7500 |
मेथी | 4040-6140 |
अलसी | 5800-7080 |
सरसों | 6051-6664 |
डालर चना | 4200 - 8600 |
प्याज | 100-701 |
खंडवा मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
सोयाबीन | 4400 से 6901 |
गेहूं | 1880 से 2098 |
तुअर | 4925 से 5600 |
चना | 4000 से 4450 |
मूंग | 5300 से 6096 |
गेहूं मिल क्वालिटी | 1955 |
मुरैना मंडी भाव
जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
सरसों | अधिकतम 6695, न्यूनतम-6485, मॉडल-6570 रुपए |
गेहूं | अधिकतम-2100, न्यूनतम-2-88, मॉडल मूल्य-2095 रुपए |
बाजरा | अधिकतम-2156, न्यूनतम-2125, मॉडल मूल्य-2142 रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.