मध्य प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 10 नए पॉजिटिव मिले हैं। लगातार 8वें दिन सबसे ज्यादा 5 कोरोना केस भोपाल में सामने आए हैं। इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, कटनी, शहडोल में 1-1 पॉजिटिव मिला है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में एक दिन में 18 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 134 हो गई है।
प्रदेश में 17 दिन में 255 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 16 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 115 आए हैं। यहां रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें 7 केस दूसरे जिले और रिपीट जांच रिपोर्ट वाले थे। इसके अलावा 17 दिन में इंदौर में 86 संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 233 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 571 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 18 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।
जबलपुर के संभागायुक्त संक्रमित
जबलपुर के संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राहत की बात यह है कि उनके परिवार के चारों सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बोरकर की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री में चिन्हित किए गए सभी लोगों की सैम्प्लिंग की जा रही है। पढ़िए, पूरी खबर
ये भी पढ़िए:-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.