• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Corona Recovery Rate Of 75% In The State, CM Shivraj Said Treatment Should Be Done At Home Only If Corona Symptoms Reduce

मध्य प्रदेश:शर्तों के साथ जिम और योग सेंटर खोलने की अनुमति मिली, सीएम शिवराज ने कहा- कोरोना के लक्षण कम दिखने पर मरीज के घर पर ही इलाज की व्यवस्था करें

भोपाल3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है, सावधानी बरतने की जरूरत है। गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाए। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है, सावधानी बरतने की जरूरत है। गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाए। - फाइल फोटो
  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने मीटिंग में जानकारी दी कि ग्वालियर जेल में कोरोना के 30 मरीज पाए गए हैं
  • सीएम शिवराज के निर्देश- प्रदेश की सभी जेलों में बंदी और कैदियों के हेल्थ चेकअप कराए जाएं

भोपाल में मंगलवार को योग क्लास और जिम खोलने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन की एडवाइजरी में कहा गया है-जिम में फ्लोर एरिया के हिसाब से व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रति व्यक्ति चार स्क्वायर मीटर का क्षेत्र आरक्षित रहेगा। यानी जिम संचालक अपने फ्लोर एरिया को इस तरह बांटेंगे कि प्रति व्यक्ति को चार स्क्वायर मीटर का स्पेस मिले। उन्हें प्रशासन को यह जानकारी देना होगी कि उनके यहां कितना फ्लोर स्पेस है और कितने लोग एक स्लॉट में आ सकते है। अगर अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान संख्या से अधिक लोग मिले तो जिल को अधिकतम 15 दिन के लिए जिम को बंद करवा सकते हैं।

जय भी जरूरी

  • एंट्री पर सेनिटाइजर डिस्पेंसर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो।
  • अगर किसी का ऑक्सीजन लेवल 95 प्रतिशत से कम होता है। उसे सांस लेने में कोई तकलीफ होती है तो उसे तुरंत रोकना होगा।
  • जिम में मशीनों के बीच दूरी कम से कम छह फीट होना चाहिए।
  • जिम परिसर में भीड़ एकत्रित नहीं होना चाहिए।
  • जिम परिसर के एंट्री, रूम में डिसइंफेक्शन होना चाहिए।
  • मेंबर्स वर्कआउट के लिए अलग से जूते लाएं।
  • जिम की मशीनों को सेनेटाइज किया जाए।
  • क्रॉस वेंटिलेशन हो तो अच्छा है। अगर एसी चलाया जा रहा है तो तापमान 24 से 30 डिग्री होना चाहिए।

843 मरीज मिले, 922 स्वस्थ होकर घर गए

मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट 75.1 प्रतिशत तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 9105 हो गई है। मंगलवार को यहां पर 843 नए मरीज मिले हैं। वहीं 922 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सोमवार की तुलना में एक्टिव मरीजों की संख्या में 98 की कमी आई है। प्रदेश में मृत्यु दर 2.54 है, जिसे न्यूनतम किए जाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मरीजों में कोरोना के कमजोर लक्षण हैं, उनके इलाज की सुविधा घर पर कराएं। इन मरीजों की घर पर ही नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

जेलों में बंदी और कैदियों के हेल्थ चेकअप कराएं

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी जेलों में कोरोना संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि ग्वालियर जेल में कोरोना के 30 मरीज पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जेलों में वार्ड बनाने और इलाज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

चारों महानगरों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक नए मरीज इंदौर में 176 पाए गए हैं। भोपाल में 107, ग्वालियर में 89, जबलपुर में 54 तथा विदिशा में कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए और संक्रमितों की संख्या को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों की जल्दी पहचान कर उनका इलाज किए जाने के लिए प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है। आज प्रदेश में 21217 टैस्ट किए गए।

खबरें और भी हैं...