पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना की वैक्सीन पहला डोज करीब 40 लाख और दूसरा डोज करीब 5.50 लाख लोग लगवा चुके हैं। अगर उम्र के लोगों की बात की जाए तो इस मामले में में भोपाल-इंदौर में 45 साल से लेकर 60 साल की उम्र के लोग ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
इसमें फ्रंट लाइन वर्कर और आम लोग शामिल हैं। अब तक भोपाल में इस उम्र के 1 लाख 26 हजार 166 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, जबकि 60 साल से ऊपर उम्र के लोगों की संख्या 1 लाख 2 हजार 661 है। इंदौर में भी इस उम्र के लोग ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
प्रदेश में सिर्फ 5 जिले ही ऐसे हैं, जहां यह आंकड़ा 60 साल की उम्र के लोगों द्वारा लगाए गए, वैक्सीन से ज्यादा है, जबकि शेष जिलों में 60 साल की अधिक उम्र के लोग ही वैक्सीन ज्यादा संख्या में लगवा चुके हैं।
इंदौर में अधिक संख्या, लेकिन भोपाल अंतर के मामले में आगे
इंदौर में अब तक 40 से 60 साल की उम्र के 1 लाख 81 हजार 767 लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं, जबकि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 1 लाख 60 हजार 55 है, लेकिन अंतर के मामले में भोपाल आगे है। इंदौर में इन दोनों उम्र के बीच वैक्सीन लगवाने का अंतर 15 हजार 772 है, वहीं भोपाल में यह 23 हजार 505 है। जबलपुर में 9080, आलीराजपुर में 1512 और श्योपुर में 142 अधिक हैं।
सुबह 10 से लेकर दोपहर 1 बजे तक ज्यादा लोग आते हैं
वैक्सीन लगवाने वाले सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी कारण इस दौरान सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हो रहा है। बताया जाता है कि क्योंकि इस दौरान लोगों को केंद्र तक आने-जाने में सबसे ज्यादा सुविधा होती है। उन्हें संसाधन भी उपलब्ध हो जाते हैं।
डॉक्टरों का मानना है कि अब गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में दोपहर में वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या कम हो सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय भीड़ बढ़ सकती है। मध्य प्रदेश में मंगलवार को 1435 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिसमें 1223 सरकारी और 212 प्राइवेट सेंटर बनाया जाए।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.