• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Counting Of Votes Will Begin At 8 Am; First The Result Of Jobat Seat Will Come, After Prithvipur And Rengaon, Finally Khandwa Lok Sabha Will Be Declared

MP उपचुनाव रिजल्ट LIVE:रैगांव गंवा कर भाजपा ने कांग्रेस से दो विधानसभा सीटें छीनी; खंडवा लोकसभा सीट भी 81 हजार से ज्यादा वोटों से BJP जीती

मध्य प्रदेश2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश उपचुनाव में विधानसभा की तीनों और खंडवा लोकसभा सीट के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने अपनी परंपरागत सीट रैगांव गंवा कर कांग्रेस की जोबट और पृथ्वीपुर सीट छीन ली है। खंडवा लोकसभा सीट भी भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार से अधिक वोटों से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने पहले ही हार मान ली थी। वे मतगणना स्थल छोड़कर चले गए थे। भाजपा की जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा- जीत मध्यप्रदेश के काम की है। परिणाम बहुत अच्छे आए। जैसा सोचा था, उससे बेहतर रिजल्ट आए हैं।

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 6.22 लाख वोट मिले

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा ने 81 हजार 383 वोटों से जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 6 लाख 30 हजार 214 (49.8%) मिले हैं। कांग्रेस को 5 लाख 48 हजार 831(43.4%) कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने काउंटिंग के आखिरी दौर में ही हार मान ली। वे मतगणना स्थल छोड़कर चले गए। इधर, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है। पृथ्वीपुर में भाजपा ने सातवां राउंड फिर जीत लिया है। खंडवा में कांग्रेस ने काउंटिंग के आंकड़े गलत प्रदर्शित करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। खंडवा में मतगणना के आंकड़ों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी एडीएम पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह काम करने का क्या तरीका है? क्या यही व्यवस्था है? BJP ने फिर ट्रेंड बदलकर दिखाया:खंडवा में सिम्पैथी की लहर पर सवार होने के बजाय नया चेहरा उतारा, पॉलिटिक्स में नई लाइन खींची

रैगांव: 12 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस जीती

रैगांव में 31 साल बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज कराई है। उन्होंने 12 हजार 545 वोटों से भाजपा की प्रतिमा बागरी को हराया है। कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 72 हजार 803 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रतिमा बागरी को 60558 मत। रैगांव में 14वें राउंड के नतीजे आने के बाद रैगांव से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का चेहरा उतर गया था। उन्होंने परिणाम घोषित होने से पहले हार मान ली और हाथ जोड़ते हुए मतगणना स्थल छोड़ दिया है, जबकि कांग्रेस की कल्पना ने विक्ट्री साइन दे दिया। जानिए, रैगांव में 31 साल बाद कांग्रेस का सूखा कैसे खत्म हुआ

रैगांव में जीत के बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
रैगांव में जीत के बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा विक्ट्री साइन दिखाते हुए।

पृथ्वीपुर: यूपी से आए शिशुपाल ने 15 हजार से जीत दर्ज की

पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने 15 हजार 687 वोट से जीत दर्ज की है। यूपी से आए भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव को 82 हजार 673 वोट मिले। पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह को 66 हजार 986 वोट मिले। नोटा 1741 लोगों ने दबाया। रिजल्ट से पहले कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर ने हार मान ली। नितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव को जीत की बधाई दी है।पृथ्वीपुर में शिशुपाल का दबदबा:सपा से आए BJP कैंडिडेट को यादव वोटर्स का साथ; सिम्पैथी को भुना नहीं पाए कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बेटे नितेंद्र

पृथ्वीपुर विधानसभा में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव।
पृथ्वीपुर विधानसभा में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव।

जोबट: भाजपा की सुलोचना रावत 6 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं

जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को 6 हजार 80 वोटों से हराया है। विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर आई सुलोचना चौथी बार विधायक बनी हैं। वे अब तक 5 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। भाजपा की सुलोचना को 68 हजार 752 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के महेश शर्मा को 62 हजार 672 वोट मिले। इसके बाद सबसे ज्यादा 5 हजार 603 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। जानिए जोबट में कैसे अचानक बीजेपी में आईं सुलोचना रावत और कांग्रेस को उसी गढ़ में दे दी मात

जश्न के दौरान कंधे पर सवार भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल।
जश्न के दौरान कंधे पर सवार भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल।

खंडवा लोकसभा सीट के बुरहानपुर में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पास कार्ड नहीं दिखने पर गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका। कार्ड दिखाया तब अंदर जाने दिया गया। इसके पहले ज्ञानेश्वर पाटिल अपनी पत्नी जयश्री पाटिल के साथ सुबह 5 बजे बुरहानपुर के ऐतिहासिक रोकड़िया हनुमान मंदिर पहुंचे थे।

यहां पहुंचकर ब्रह्म मुहूर्त में उन्होंने भगवान रोकड़िया हनुमान को चोला चढ़ाकर मुकुट पहनाया। आरती की और अपनी जीत के लिए मनोकामना की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने बुरहानपुर में मतगणना केंद्र के पास हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए।

पृथ्वीपुर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं।
पृथ्वीपुर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें

राउंडवाइज जानिए, किसे-कितने वोट:पहले राउंड में लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटों पर BJP को लीड

काउंटिंग से पहले भगवान की शरण:BJP से लोकसभा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर ने रोकड़िया हनुमान को पहनाया मुकुट, कांग्रेस प्रत्याशी पाटिल ने भी दर्शन किए

बुरहानपुर में ज्ञानेश्वर पाटिल को रोकते सुरक्षाकर्मी।
बुरहानपुर में ज्ञानेश्वर पाटिल को रोकते सुरक्षाकर्मी।

पृथ्वीपुर में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था
सबसे ज्यादा वोटिंग पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां 78.14% मतदान हुआ। रैगांव में 69.21% और जोबट में 53.03% मतदान हुआ। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 % वोटिंग हुई।

यहां हुई मतगणना

विधानसभा
पृथ्वीपुर
- चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज, निवाड़ी
जोबट - शासकीय पीजी कॉलेज, आलीराजपुर
रैगांव - शासकीय हायर सेंकेंडरी स्कूल व्यंकट नंबर -1, सतना

खंडवा लोकसभा
बागली विधानसभा-
एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी, नारायण विद्या मंदिर नंबर-2, देवास
मंधाता, खंडवा व पंधाना विधानसभा- शासकीय मॉडल महाविद्यालय नाहल्दा, खंडवा
नेपानगर व बुरहानपुर विधानसभा- शासकीय जीजामाता पॉलिटेक्निक कॉलेज, बुरहानपुर
भीकनगांव व बड़वाहा विधानसभा- शासकीय पीजी कॉलेज, खरगोन