भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार साल की बेटी को टीवी देखने के लिए बैठा गई। पति से सोने जाने कहकर कमरे में चली गई। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
बजरिया पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पूजा कुशवाहा पति राहुल कुशवाहा ब्यूटीशियन थी। वह बजरिया के द्वारिका नगर में परिवार के साथ रहती थी। राहुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह टीवी देख रहा था। पूजा ने बेटी को पास में बैठाते हुए कहा कि वह सोने जा रही है। थोड़ी देर बाद वह कमरे में गया तो, रूम अंदर से बंद था। उसने पूजा को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो पूजा फंदे पर लटकी दिखी। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
राहुल ने बताया कि पूजा से उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। पूजा को कोई तनाव नहीं था। घटना से पहले भी हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ। हम भी हैरान हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। रोज की तरह साथ बैठकर खाना खाया। पूजा को नींद आ रही थी, तो वो कमरे में सोने चली गई थी। घटना के दौरान मां दूसरे कमरे में सो रही थीं। बड़े भाई और भाभी पहली मंजिल पर थे।
मायके पक्ष ने शिकायत नहीं की
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड करने के कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मायके पक्ष की ओर से भी शिकायत नहीं मिली। मामला नव विवाहिता का होने के कारण मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.