• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Rain News; District Wise Rainfall In Bhopal, Indore, Katni, Jabalpur, Ujjain

आकाशीय बिजली गिरने से MP में 7 की मौत:इंदौर में दो दिन में बरसा 4 इंच पानी, MP में आज से फिर एक्टिव हुआ सिस्टम

भोपाल8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में लंबे ब्रेक के बाद शनिवार से बारिश का एक और दौर शुरू हो गया। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 लोगों ने गंजबासौदा में तो 3 लोगों ने सतना में जान गंवाई। पिछले दो दिन में भोपाल-इंदौर में खूब बारिश हुई। सबसे ज्यादा इंदौर में 4 इंच पानी गिरा। इंदौर में शुक्रवार रात 3 घंटे में ही 3 इंच पानी गिर गया। भोपाल में भी रात 12 बजे के बाद बादल टूटकर बरसे। भोपाल में भदभदा डैम का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। गुना, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, उज्जैन, मलाजखंड, नौगांव और खजुराहो में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से दोबारा पूरे MP में मानसून सिस्टम एक्टिव हो जाएया। बंगाल की खाड़ी में 7 अगस्त तक लो प्रेशर एरिया बन जाएगा। इससे 8 अगस्त से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 अगस्त तक प्रदेशभर में पानी गिरता रहेगा। इसके बाद बारिश का जोर कम होगा। 19 से 25 अगस्त तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल और नर्मदापुरम में रिमझिम होती रहेगी।

रक्षाबंधन के दिन यानी 11 अगस्त को भोपाल में जोरदार बारिश की संभावना है। अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर अब तक करीब 20 इंच बारिश होनी थी, जबकि इस बार साढ़े 21 इंच बारिश हो चुकी है।

गंजबासौदा में बिजली गिरने से 4 की मौत

गंजबासौदा में शनिवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त चारों लोग तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे, इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर चारों ग्रामीण झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला गंजबासौदा से 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गृहणी के ग्राम आगासौद का है। पूरी खबर पढ़ें...

सतना में बिजली गिरी, 3 लोगों की मौत

उधर सतना में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती बुरी तरह झुलस गई। घटना के वक्त ये सभी धान की रोपाई करने खेत गए थे, और पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। हादसे में राजकरण (18 वर्ष) पिता सुरेश कुशवाहा, अंजना उर्फ अंजू (19 वर्ष) पिता गनपत यादव और प्राची (17 वर्ष) पिता रामनिवास यादव की मौत हो गई। ये तीनों ककरहा टोला पतौरा के निवासी हैं। वहीं, राजकरण की बहन कल्पना(19 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई। घटना नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पतौरा की है।

जबलपुर-इंदौर में सामान्य से कम बारिश

अभी तक बुंदेलखंड, बघेलखंड और जबलपुर, इंदौर में सामान्य से कम बारिश हुई है। जबलपुर में 7% और इंदौर में 1% कम पानी गिरा है। 14 जिलों में 22 से लेकर 46% तक कम बारिश हुई। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर, झाबुआ, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और देवास में हालात ज्यादा खराब हैं।

शुक्रवार को गुना शहर में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। फतेहगढ़ के ग्राम भड़का का झरना उफना गया।
शुक्रवार को गुना शहर में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। फतेहगढ़ के ग्राम भड़का का झरना उफना गया।

यह सिस्टम बन रहा

वर्तमान में मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) मध्य पाकिस्तान के आसपास संयुग्मित ट्रफ के साथ चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ बीकानेर-कोटा से लेकर रायसेन-रायपुर और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही, मध्य कर्नाटक और झारखंड के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं। उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव में 7 अगस्त को पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर क्षेत्र बनने की संभावना बनी हुई है।

छतरपुर‎-नौगांव रोड स्थित बनगायं के‎ चौधरी वेयर हाउस पर बारिश के दौरान गाज गिरने से‎ टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया।
छतरपुर‎-नौगांव रोड स्थित बनगायं के‎ चौधरी वेयर हाउस पर बारिश के दौरान गाज गिरने से‎ टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया।
इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में तेज हवा और पानी के बीच डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के पोल पर पेड़ गिर गया।
इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में तेज हवा और पानी के बीच डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के पोल पर पेड़ गिर गया।

1 जून से मध्यप्रदेश में अब तक बारिश ( इंच में)

जिलाअब तक बारिश हुईबारिश होना थीबारिश % में
अनूपपुर16.2021.6590
बालाघाट19.5727.2072
छतरपुर15.7118.5085
छिंदवाड़ा33.1121.61153
दमोह16.5022.9972
डिंडोरी17.7225.6369
जबलपुर21.4222.9993
कटनी13.0320.2864
मंडला23.3125.7990
नरसिंहपुर17.7221.2283
निवाड़ी14.2514.8496
पन्ना17.2821.7779
रीवा11.5020.0857
सागर23.6622.95103
सतना13.7419.6570
सिवनी28.7822.95125
शहडोल16.9720.0085
सीधी11.3421.0654
सिंगरौली11.6917.6066
टीकमगढ़15.1619.4578
उमरिया15.3120.7174
आगर मालवा22.7619.09119
अलीराजपुर11.8118.4364
अशोकनगर19.4918.07108
बड़वानी16.5413.86119
बैतूल35.6722.24160
भिंड12.7212.48102
भोपाल33.7420.39165
बुरहानपुर24.6515.51159
दतिया10.6715.1271
देवास27.6419.21144
धार15.3917.2889
गुना27.0519.96136
ग्वालियर15.3513.70112
हरदा34.6523.19149
इंदौर18.0318.1599
झाबुआ12.8018.7868
खंडवा22.9917.09135
खरगोन17.4015.39113
मंदसौर16.1017.1394
मुरैना13.8213.31104
नर्मदापुरम34.7625.98134
नीमच20.5915.51133
रायसेन24.0922.68106
राजगढ़24.2918.70130
रतलाम16.7719.0688
सीहोर21.6114.49149
शाजापुर24.4519.09128
श्योपुरकलां21.6114.49149
शिवपुरी16.9317.01100
उज्जैन18.0318.8296
विदिशा29.6521.81136