मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बीमार होने के दौरान मेरी चिंता की। आपका प्रेम-स्नेह इसी प्रकार मुझे सदैव मिलता रहे, यही कामना है।
कमलनाथ को 9 जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए अस्पताल गए थे। BP बढ़े होने और कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।
बीच में उनके स्वस्थ होने की जानकारी भी आई थी, लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा था। वे मेदांता हॉस्पिटल के 15वें फ्लोर पर थे। हालांकि इस दौरान वे लोगों और परिचितों से मुलाकात करते रहे। इस दौरान मध्यप्रदेश के कुछ विधायकों ने भी अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.