मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। प्रदेश में सोमवार को 3 करोड़ लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए। प्रदेश की अब पात्र आबादी में से 54.8% आबादी वैक्सीनेटेड हो गई है। वहीं, भोपाल में 13.9 लाख और इंदौर में 23 लाख लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।
प्रदेश में वैक्सीन के 18+ पात्र आबादी करीब 5.49 करोड़ है। अब तक प्रदेश में वैक्सीन के 8.08 करोड़ डोज लगे है। इसमें से 5.06 करोड़ लोगों को पहला डोज और 3.01 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगे हैं। प्रदेश सरकार ने दिसंबर अंत तक पात्र आबादी को फुली वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन कोवीशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज में 84 दिन के अंतर के चलते इसकी संभावना नहीं दिख रही। इसके अलावा, अभी 40 दिन में रोज 7 लाख से ज्यादा डोज लगाने पर ही पूरी आबादी वैक्सीनेट हो सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहर में वैक्सीनेशन की स्थिति
शहर | पहला डोज | दूसरा डोज | कुल डोज |
इंदौर | 30.42 लाख | 23.03 लाख | 53.46 लाख |
जबलपुर | 19.67 लाख | 14.78 लाख | 34.45 लाख |
भोपाल | 20.28 लाख | 13.94 लाख | 34.23 लाख |
सागर | 15.87 लाख | 10.25 लाख | 26.12 लाख |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.