पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्यप्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल और आश्रम 22 फरवरी से खुल जाएंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार कक्षा 10वीं, 12वीं, बोर्ड/महाविद्यालयीन स्तर की आवासीय संस्था (छात्रावास और आश्रम आदि) को शिक्षा सत्र 2020-21 में शेष समय के लिए प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे संबंधित विद्यार्थी और कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए मध्यप्रदेश और भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
लॉकडाउन के बाद से ही बंद थे हॉस्टल्स
प्रदेश में लॉकडाउन होने के बाद से ही सभी हॉस्टल को बंद कर दिया गया था। इसके तहत ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने भी स्कूलों में संचालित सभी हॉस्टल बंद कर दिए थे। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल के अंत में प्रारंभ हो रही हैं। ऐसे में बच्चों की सुविधा के लिए हॉस्टल खोलने का निर्णय लिया गया है।
50 हॉस्टल में 1100 बच्चों ने लिया एडमिशन
भोपाल में जनजातीय कार्य विभाग के करीब 50 हॉस्टल हैं। इनमें कक्षा 10वीं, 12वीं, बोर्ड/महाविद्यालयीन स्तर के करीब 1100 छात्रों ने एडमिशन लिया है। छात्रावास के साथ ही खेल मैदान भी ओपन करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में 3 फरवरी को बैठक हुई थी। उसी के निर्देशानुसार नई गाइडलाइन जारी की गई। हॉस्टल खोलने को लेकर आज इसकी गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.