पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानून के खिलाफ और दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ अब सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को किसानों की अगुवाई में राजभवन का घेराव किया जाएगा।
कमलनाथ ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। कृषि कानूनों की बुनियाद ही कमजोर है। इस कानून का केवल हम ही नहीं करे रहे, बल्कि एनडीए के घटक दल भी विरोध कर रहे हैं। क्योंकि यह एमएसपी खत्म करने वाला कानून है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस कानून से कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए किसान मजबूर हो जाएगा। MP की 70% इकॉनामी कृषि पर आधारित है। बावजूद इसके प्रदेश में 20% किसानों को ही एमएसपी का फायदा मिलता है। इससे सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के किसान प्रभावित होंगे।
कांग्रेस का आंदोलन
कमलनाथ ने दोहराया- MP में ही रहूंगा
कमलनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि वे मध्य प्रदेश में ही राजनीति करेंगे। इसे लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- पद का कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मप्र में ही रहूंगा। जब कमलनाथ ने यह बताया, उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और अरुण यादव भी मौजूद रहे, लेकिन तीनों नेताओं में से किसी ने कुछ नहीं बोला।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.