• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Congress Leader Son And 7 Girls Caught For Holding Liquor Party In Bhopal Shahpura Amid Coronavirus Outbreak

भोपाल:शाहपुरा थाने के पास जन्मदिन की पार्टी में गुप्ती से कट रहा था केक, 26 लड़के और 7 लड़कियां गिरफ्तार, कांग्रेस नेता के बेटे का है कॉम्पलेक्स, होटल संचालक फरार

भोपाल3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 35 से अधिक लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। - Dainik Bhaskar
क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 35 से अधिक लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • मौके से 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त
  • लॉकडाउन उल्लंघन से लेकर ऑर्म्स एक्ट, तबांकू अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया

भोपाल के शाहपुरा थाने से कुछ दूरी पर कांग्रेस नेता मुकेश नायक के बेटे के कमर्शियल कॉम्पलेक्स में लॉकडाउन के दौरान देर रात जन्मदिन की पार्टी मनाते 26 लड़के और 7 लड़कियां पकड़े गए। पार्टी के होस्ट और खुद को मॉडल बताने वाले ने 7 से अधिक केक को चाकू नहीं बल्कि गुप्ती से काटा। देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर इसका खुलासा किया। किराए पर लेकर होटल चलाने वाले दो संचालक अब फरार हैं। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने बताया कि यह कॉम्पलेक्स उनके बेटे के नाम पर है। जिसे मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी ने 3 महीने पहले किराए पर लिए हैं। कॉम्पलेक्स की सभी दुकानें किराए पर हैं।

पहले फोटो में इस तरह नावेद गुप्ती से केक काटते हुए। दूसरे फोटो में महिला पुलिस अधिकारी मौके पर ही पार्टी में शामिल महिलाओं की चेकिंग करतीं हुईं।
पहले फोटो में इस तरह नावेद गुप्ती से केक काटते हुए। दूसरे फोटो में महिला पुलिस अधिकारी मौके पर ही पार्टी में शामिल महिलाओं की चेकिंग करतीं हुईं।

क्राइम ब्रांच की टीम को शाहपुरा स्थित ऑरा मॉल के सामने एक कॉम्पलेक्स में देर रात करीब 12 बजे पार्टी किए जाने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच ने मौके पर दबिश दी, तो बड़ी संख्या में पार्टी का जश्न मन रहा था। एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने बताया कि निजामुद्दीन कॉलोनी, भेल निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। उसने बताया कि वह मॉडल है और कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग करता है। उसने इसके लिए मनोज और जितेंद्र से बुकिंग की थी। टीम ने मौके से 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई सुबह 4 बजे तक चलती रही। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला और आरोपियों को शाहपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से हुक्का और विदेशी शराब की बोतलें बरामद की।
क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से हुक्का और विदेशी शराब की बोतलें बरामद की।

गुप्ती से काटे जा रहे थे केक
एएसपी धाकड़ के अनुसार नावेद इससे पहले एमपी नगर और पिपलानी पुलिस थाने में भी बंद हो चुका है। वह केक चाकू से नहीं बल्कि गुप्ती से काटता था। उसने पार्टी के लिए एक दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग केक रखे थे। इन्हें उसने बारी-बारी से गुप्ती से ही काटा। 

मैनेजर ही लग पाया हाथ
पुलिस को मौके से मनोज और जितेंद्र तो नहीं मिले, लेकिन मैनेजर और कर्मचारी हाथ लग गए। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर रवि और उसके साथ एक अन्य महिला कर्मचारी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। इधर, पार्टी करने वाले नावेद समेत 26 लड़कों और 7 लड़कियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई।