भोपाल में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 5936 टेस्ट किए गए थे। कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.46% हो गई। यहां एक्टिव केस 637 हो गए हैं। इसके जबलपुर में 92 नए मामले सामने आए हैं। सागर में 38 नए मरीज सामने आए हैं। होशंगाबाद में 4 और छिंदवाड़ा में 5 नए केस मिले हैं।
डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकेंगे; प्रदेश में एस्मा लागू किया
प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने ESMA (इसेंशियल सर्विसेस मेंटेनेंस एक्ट) लागू कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत डॉक्टर, नर्स समेत स्वास्थ्य से जुड़े कर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।
दिग्विजय सिंह का खंडवा दौरा रद्द, राज्य सरकार ने नहीं दी अनुमति
राज्य सरकार ने खंडवा में होने वाले कांग्रेस के जनजागरण अभियान पर रोक लगा दिया है। सरकार ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए इस आयोजन की परमिशन रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह पदयात्रा करने वाले थे।
दिग्विजय गुरुवार देर रात दिग्विजय सिंह खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलगांव पहुंचने वाले थे। यहां शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी के बाद वे 14 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले थे। हालांकि, कार्यक्रम के ठीक पहले प्रशासन ने परमिशन रद्द कर दिया। परमिशन रद्द करने का कारण कोरोना के बढ़ते प्रकोप को बताया गया।
गृहमंत्री का ऐलान- लॉकडाउन नहीं लगेगा, बाजार खुले रहेंगे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क नहीं लगाने वालों को खुली जेल में डालने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- मास्क नहीं लगाने वालों के लिए खुली जेल बनाने का प्रस्ताव है। लोग बिना मास्क कोरोना बम बनकर न घूमें। लॉकडाउन और बाजार बंद करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। इस तरह की अफवाहों से दूर रहें।
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके इंदौर में कोरोना महाविस्फोट हुआ है। यहां एक दिन में 512 नए केस आए हैं। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आइशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। शिवपुरी में SP राजेश चंदेल और मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर में 70 केस आए हैं।
प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 1.47% हो गई है। एक्टिव केस 2475 हैं। महामारी पर काबू पाने के लिए संक्रमण दर का 1% प्रतिशत से कम रहना जरूरी होता है। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 500 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 49 दिन बाद फिर कुछ पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दोपहर में अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का और कड़ाई से पालन करवाने को कहा है।
सरकार ने कुछ पाबंदियां लगाईं
गृह विभाग की बुधवार को जारी गाइडलाइन में प्रदेश में मेलों पर रोक लगा दी गई है। शादी, ब्याह में दोनों पक्षों की संख्या मिलाकर 250 तक सीमित कर दी गई है। अंत्येष्टि में भी 50 लोग ही जा पाएंगे। कर्फ्यू रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक ही रखा गया है।
ये रहेंगे प्रतिबंध
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.