रतलाम में आवारा पागल कुत्ते के काटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। माया को करीब 10 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना रामपुरिया पंचायत के पीखीरुंडी गांव की है। 10 दिन पहले हालत बिगड़ने पर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों के अनुसार माया पर गांव में पागल कुत्ते ने हमला कर दिया था।
इंदौर में जावेद हबीब के सैलून पर BJP का प्रदर्शन, भाजपा विधायक बोले- हिंदुओं खड़े हो जाओ, उन पर थूको
हेयर स्टाइलिस्ट और भाजपा सदस्य जावेद हबीब के थूक से महिला के बाल संवारने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इंदौर के 56 दुकान स्थित जावेद हबीब के सैलून पर लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि एक दिन पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जावेद के सैलून बंद होना चाहिए। नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, जिनकी थूकने की संस्कृति है उनके खिलाफ हिंदुओं खड़े हो जाओ और उन पर थूकने का काम करो। हबीब ने 2020 में भाजपा की सदस्यता ली थी।
बता दें, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में वर्कशॉप में जावेद हबीब महिला के बालों पर थूकते नजर आए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद अपने बयान में महिला ने कहा था कि वह अब सड़क किनारे बाल कटवा लेंगी, लेकिन हबीब के पास नहीं जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
उज्जैन में कलेक्टर के बंगले का घेराव, कोर्ट में चपरासी-ड्राइवर के लिए इंटरव्यू निरस्त होने पर हंगामा
कोर्ट में चपरासी, ड्राइवर भर्ती के कैंडिडेट्स ने उज्जैन में कलेक्टर के बंगले का घेराव कर दिया। कैंडिडेट्स इंटरव्यू निरस्त होने से नाराज हैं। पुलिस के सामने ही कैंडिडेट्स ने नारेबाजी की।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने किए महाकाल के दर्शन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उज्जैन महाकाल में दर्शन किए। राज्यपाल सुबह होने वाली भोग आरती में शामिल हुए। ओम नमः शिवाय का जाप किया। राज्यपाल सुबह 7.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। पूजन के बाद राज्यपाल ने कहा कि भगवान महाकाल से क्या मांगा, ये तो बताना नहीं चाहिए। फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.