MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने 3555 पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है। इनमें पटवारी की 2736 पोस्ट हैं। यह भर्ती ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के तहत निकाली गई है। कैंडिडेट्स 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। पटवारी चयन के लिए CPCT स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग, कम्प्यूटर दक्षता पास होना जरूरी है। CPCT पास नहीं होने पर चयनित कैंडिडेट्स को नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड (3 साल) के अंदर यह परीक्षा पास करना होगी, नहीं तो नियुक्ति कैंसिल कर दी जाएगी।
आयु सीमा:18 से 40 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
इन शहरों में होगी परीक्षा: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर।
एग्जाम सिलेबस: लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। 100 अंकों के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एप्लिकेशन फीस: अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक
MP के 35 जिला सहकारी बैंकों में 2254 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश के 35 जिला सहकारी बैंक में क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर के 2254 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। क्लर्क के 896 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1358 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर मध्यप्रदेश के मूल निवासी कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 26 नवंबर से 25 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एप्लिकेशन फीस
उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस ऑनलाइन जमा करना होगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/दिव्यांग) के लिए यह फीस 250 रुपए है। इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा जीएसटी अलग से लिया जाएगा।
NHM, MP में स्टाफ नर्स के 2284 पदों पर निकली वैकेंसी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NMH, MP) ने स्टाफ नर्स के 2284 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए मेल और फीमेल कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स 25 नवंबर से 22 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली हो और उनका रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में होना चाहिए।
आयु सीमा: 21 से 43 साल होनी चाहिए।
भोपाल के मैनिट में निकली भर्ती
भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) ने फार्मासिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के 49 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के चयन के लिए ट्रेड टेस्ट और रिटन टेस्ट लिया जाएगा। इसमें ट्रेड टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। चयन रिटन टेस्ट के कटऑफ के आधार पर किया जाएगा। हर पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यता है। आवेदन की फीस 500 रुपए है। अधिक जानकारी वेबसाइट http://www.manit.ac.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
फार्मासिस्ट: 1 (अनारक्षित-1)
टेक्निकल असिस्टेंट: 22 पद (अनारक्षित-11, ईडब्ल्यूएस-2. ओबीसी-5, एससी-3, एसटी-1 व इनमें से एक दिव्यांग के लिए आरक्षित)। यह वैकेंसी 11 विभागों के लिए है।
टेक्नीशियन 26 पद: (अनारक्षित-13, ईडब्ल्यूएस-2. ओबीसी-7, एससी-3, एसटी-1 व इनमें से एक पद दिव्यांग, दो पद भूतपूर्व सैनिक के लिए है)। यह वैकेंसी 13 विभागों के लिए है।
IOCL में 465 पदों पर भर्तियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 465 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रिटन टेस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा।
शैक्षणिक योग्यता: भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 18 से 24 साल की उम्र का होना जरूरी है।
नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें
ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक देखने के लिए क्लिक करें
SBI में मैनेजर समेत 65 पदों पर निकली भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर समेत 65 पदों पर वैकेंसी निकाली है।mp कैंडिडेट्स 5 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: B.E/B.Tech और MBA वाले आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 25 से 35 साल के बीच होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस: इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कुछ पदों के लिए इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। चयन के लिए मेरिट लिस्ट डिसेंडिंग ऑर्डर में इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.