मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तक हल्की ठंड रहेगी। 8 दिसंबर के बाद रात के पारे में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाएं उत्तरी नहीं हो पा रही हैं। इस कारण प्रदेश में पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। हालांकि, अभी शाम और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी।
तीन दिन बाद रात के पारे के नीचे आने की संभावना है। ऐसे में यह कई जिलों में 10 डिग्री के नीचे आ सकता है। भोपाल में रात का पारा 9 से 11 डिग्री के बीच हो सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्का कोहरा रहा।
हवाओं के कारण ठंड नहीं बढ़ पा रही
वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाएं उत्तरी नहीं हो पाईं। आधे देश में हवाएं उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हैं। इसी कारण उज्जैन डिवीजन में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। शेष प्रदेश में हल्की धूप है। इससे प्रदेश भर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, दिन का तापमान सामान्य है। यह 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यह स्थिति अगले 3 दिन तक रहेगी। 72 घंटे बाद तापमान नीचे आएगा। कई इलाकों में यह 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक अच्छी ठंड की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद ठंड जोर पकड़ सकती है। ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी ठंड हो सकती है।
सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़े तापमान
प्रदेशभर में रात का पारा चढ़ा है। रात प्रदेश के दमोह, मंडला, सीधी, दतिया, राजगढ़ और उज्जैन समेत 6 जिलों दमोह में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गए। इसके अलावा, प्रदेश के अधिकांश जिलों में 2 से लेकर 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान अधिक रहे।
यहां शनिवार रात का पारा कम रहा
शहर | न्यूनतम तापमान |
पचमढ़ी | 10.4 डिग्री सेल्सियस |
उमरिया | 11.4 |
ग्वालियर | 12.2 |
टीकमगढ़ | 12.2 |
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर | न्यूनतम तापमान |
ग्वालियर | 12.2 |
जबलपुर | 13.8 |
भोपाल | 14.6 |
इंदौर | 15.4 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.