• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Weather Update; Forecast For October 15 Across MP State

MP में ठंड शुरू, हो सकती है बारिश:पचमढ़ी और मंडला के बाद भोपाल की रात सबसे सर्द रही; इंदौर में भी पारा लुढ़का

भोपाल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में सर्दी शुरू होने लगी है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में सीजन में पहली बार रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पचमढ़ी में पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में भी रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पचमढ़ी और मंडला के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन का पारा पचमढ़ी के बाद सबसे कम बैतूल का 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी रात का पारा 18 के नीचे आ गया।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। यह आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। वहीं लक्षद्वीप के पास अरब सागर में भी निम्न दाब क्षेत्र बन चुका है। साथ ही पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके कारण मध्यप्रदेश में आज से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। अगले 48 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में पानी गिरेगा।

यहां रहा सबसे कम पारा

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पचमढ़ी14.228.2
मंडला15.333.2
भोपाल16.232.9
नौगांव16.533.6
ग्वालियर16.734.1

यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा रहा

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
होशंगाबाद35.320.0
खंडवा34.523.4
खरगोन34.520.8
रीवा34.424.2
रतलाम34.219.6