भोपाल में रात 2.30 बजे शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। रातभर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा है। कुछ इलाकों में आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे तक भोपाल में गरज-चमक के साथ पानी गिरेगा। इससे दिन में ठंडक बढ़ जाएगी।
पाकिस्तान से आ रही नमी भरी हवाओं के साथ एक और सिस्टम आज से सक्रिय हो गया है। यह पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान में स्थित हैं। यह अगले पांच-छह दिन प्रदेश भर में पानी गिराएगा। भोपाल में 8 और ज्यादा से ज्यादा 9 जनवरी तक बारिश हो सकती है। आज और कल अच्छी बारिश है। इसके बाद हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
रात का पारा 15 तक जा चुका
भोपाल में बीते एक सप्ताह में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। बीते चार दिन में पारा करीब 4 डिग्री सेल्सियस चढ़ चुका है। इस महीने सबसे कम तापमान 4 जनवरी की रात 9 डिग्री सेल्सियस था।
न्यूनतम तापमान की छह दिन की चाल
दिन | तापमान |
6 जनवरी | 15.0 डिग्री सेल्सियस |
5 जनवरी | 11.6 |
4 जनवरी | 09.0 |
3 जनवरी | 09.9 |
2 जनवरी | 11.0 |
1 जनवरी | 12.0 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.