अभी ज्येष्ठ का महीना शुरू भी नहीं हुआ है और तापमान चढ़ता जा रहा है। आमतौर पर पारा 20 मई के बाद बढ़ता था, जो इस बार शुरू से चढ़ा हुआ है। पिछले 46 दिन से पारा 40 डिग्री के ऊपर है। केवल 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज रहा। जबकि 29 मार्च से 14 मई के बीच तापमान एक जैसा बना हुआ है। मौसम विभाग ने सागर संभाग के जिले में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, पंडित रामगोविंद शास्त्री का कहना है कि ज्येष्ठ महीने 17 मई से शुरू हो रहा है। इस दौरान नौतपा में तापमान में और इजाफा होगा। वहीं बूंदाबादी की संभावनाएं भी हैं।
इस बार पिछले 10 साल में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल में यह पहली बार है, जब पारा 46 डिग्री पर पहुंचा है। 2015 में पारा 46 और 2016 में 46.4 डिग्री रहा था, लेकिन वह 20 से 21 मई के बीच रिकॉर्ड में लिया गया। जबकि इस बार दिन का तापमान शुरू से ही चढ़ा है। केवल दिन के तापमान में ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम के पैटर्न के अनुसार गर्मी अपना असर 25 मार्च से 15 जून के बीच दिखाती है। इस बार गर्मी 29 मार्च से बढ़ी। पिछले कुछ साल में गर्मी का ग्राफ 15 अप्रैल से ही बढ़ा है। जबकि मौजूदा साल में दिन का तापमान 1 अप्रैल से ही चढ़ गया था, जो 22 अप्रैल को छोड़कर अभी तक कम नहीं हुआ है।
ऐसा रहा दिन रात का तापमान
शनिवार को सुबह मौसम के साफ रहने के साथ ही पारा चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा, जो सामान्य रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
इस वजह से बढ़ रहा तापमान
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.