उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में अवैध वसूली और जबरन कब्जों के लिए कुख्यात गुंडे लड्डू उर्फ रोशन जोशी पिता दिनेश जोशी के जोशी मोहल्ला के दो मंजिला मकान को नगर निगम ने जमींदोज कर दिया। नगर निगम का अमला गुरुवार दोपहर को बदमाश के घर पहुंचा। इसके पहले नगर निगम ने उसे नियमानुसार नोटिस भी जारी किया था।पूरी खबर पढ़ें..
मुरैना के जौरा में डॉ. सुब्बाराव पंचतत्व में विलीन
मुरैना जिले के जौरा में गांधी आश्रम में शांति दूत डॉ. एसएन सुब्बाराव पंचतत्व में विलीन हो गए। डॉ. सुब्बाराव को उनके बहनोई ईश्वर जॉइस ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्हें सलामी दी गई। बेंगलुरू से उनकी भांजी रजनी बहन भी आई थीं। रजनी पिछले 2 साल से सुब्बाराव की सेवा कर रही थीं। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. सुब्बाराव को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सतीश सिकरवार, राकेश मावई और विधायक भी पहुंचे। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि अजय माकन ने भी श्रद्धांजलि दी। भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह पहुंचे थे।
पृथ्वीपुर में मतदान से पहले एक्शन में भाजपा, पदाधिकारी को पार्टी से निकाला
निवाड़ी के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने एक पदाधिकारी को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात कही गई।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा जारी लेटर में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप सिंह राठौर को निष्कासित किया गया है। लेटर में कहा गया है कि आपके द्वारा पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों की जा रही हैं। जिसे लेकर पार्टी ने आपको आगाह किया गया था। आपके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, यह घोर अनुशासनहीनता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
इंदौर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, दो दमकलकर्मी समेत 3 झुलसे
इंदौर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। दुकान में ब्लास्ट से दो दमकलकर्मी और एक युवक के झुलसने की खबर है। दमकल टीम मौके पर है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। दुकान पाटनीपुरा इलाके में है। पूरी खबर पढ़ें
जबलपुर में हादसे में 5 की मौत
जबलपुर में उमरिया से प्रसूता को ला रही जननी एक्सप्रेस पनागर में रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गर्भवती, उसके पति और सास को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। मरने वालों की पहचान छोटू उर्फ सिपाही लाल (22) निवासी सिरोंज कटनी, देवरानी पिनया बाई 25 निवासी दमोह उमरिया, ड्राइवर घन्नू यादव (18) निवासी कुठला कटनी के रूप में हुई है। ड्राइवर की लाश फंस गई थी। रेखा बाई (25) निवासी इंदबार उमरिया ने भी बाद में दम तोड़ दिया। गर्भ में ही नवजात की भी मौत हो गई। पति राजकुमार रावत (29) और सास गीता बाई (50) घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.