मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति का विवादित बयान सामने आया है। वे मंगलवार को कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान को लेकर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने टारगेट,फोकस किया है कि सिंधिया और शिवराज के घर में भी जाएंगे? इसके जवाब में प्रतापति बोले कि 'अभी शादी होने दो, हनीमून की बात बाद में करेंगे'। इसके आगे उन्होंने कहा कि अभी हम शुरू हुए नहीं और काल्पनिक प्रश्न आने लगे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हर घर में जाएगा। दरवाजा बंद मिला तो भी जाएंगे।
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 1 फरवरी से शुरू किए जा रहे अभियान को लेकर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर पहली बैठक 28 जनवरी को सभी जिला हेडक्वाटर्स पर होगी। इस अभियान के तहत हर शहर, गांव के घर-घर जाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। अभियान की शुरूआत 1 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।
बीजेपी पंचायत चुनाव से भाग रही है
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बीजेपी पंचायत चुनाव, नगरीक निकाय के चुनाव से भाग रही है। कोरोना के पीडितों को मदद नहीं मिल रही है। जिनकी कोरोना के मौत हुई है उन्हें कोरोना सर्टीफिकेट नहीं दिए जा रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे बीजेपी डरी हुई है। इसलिए शिवराज विधानसभा का सत्र तीन दिन से अधिक नहीं चलाते। कई मुद्दों के जवाब नहीं दे पाते। इस बहाने कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर अपनी बात रखेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.