पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नर्मदा जयंती के दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत गुरुवार सुबह मंगलाचरण से हुई। पहले दिन सुबह 9 बजे नर्मदा मैय्या की आरती की गई। इसके बाद दिन में रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कई स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। शाम 7 बजे घाट पर नर्मदा मैय्या की आरती भी की गई। इस दौरान पानी में दीपक और लाइट्स बहुत खूबसूरत लग रही थी। मुख्य समारोह शुक्रवार शाम 5 बजे होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाग लेंगे।
बता दें कि हर साल नर्मदा जयंती का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस भी नर्मदा के घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां कई तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने करीब एक लाख से ज्यादा लोग आते हैं। इस बार कोरोना को देखते हुए खास व्यवस्थाएं भी की गई हैं। गुरुवार को कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दिनभर अधिकारियों ने यहां जायजा लिया। कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
ऐसी हैं तैयारियां
शुक्रवार शाम 5 बजे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे। शाम 6 बजे जलमंच से मां नर्मदा का अभिषेक और पूजा करेंगे। इस बार सोशल डिस्टेंस के लिए जलमंच घाट से 33 फीट दूर बनाया गया है। पहले 25 फीट दूरी पर जलमंच बनता था। कोरोना से सुरक्षा के लिए घाट से जलमंच की दूरी भी करीब 8 फीट बढ़ाई है। इसके अलावा जलमंच भी 215 फीट बड़ा बना है। कोरोना से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंस रखने के लिए इस बार जलमंच 215 वर्गफीट बड़ा बनाया गया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.