पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत वंशस्वरूप वार्ड में एक घर में नकली घी बनाया जा रहा था। इस पर खाद्य विभाग और पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान करीब 10 किलो नकली घी जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डीके दुबे ने बताया, सूचना पर टीम ने लवकुश पिता वैद्यनाथ सोनी के घर पर दबिश दी। यहां से नकली घी समेत नकली घी बनाने की सामग्री जब्त की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया, नकली घी बनाने के लिए लवकुश सोनी सागर से असली घी खरीदता था। एक किलो घी में डालडा और तेल मिलाकर करीब 12 किलो नकली घी तैयार करता था। घर में तैयार किए गए नकली घी को वह ग्रामीण अंचलों में बेचता था। एक दिन में कम से कम तीन से चार किलो घी बेचने की जानकारी सामने आई है। नकली घी बनाने के लिए सागर से हर महीने करीब 10 किलो घी लाता था, जिससे महीने भर में लगभग 100 किलो घी बनाए जाने का अनुमान है। एक किलो नकली घी 3 से 4 सौ रुपए के बीच बेचा जाता था।
मोहल्ले में कई लोग बनाते हैं नकली घी
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि मोहल्ले में कई लोग नकली घी बनाने का अवैध कारोबार कर रहे है, लेकिन पुलिस पहुंचने की सूचना मिलने पर कई लोग घर में ताला लगाकर भाग गए। खाद्य विभाग और पुलिस टीम अब इस मोहल्ले में नजर रख रही है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.