• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • People Said Had Gone Out To Exercise, The Police Conducted One Hour In The Ground, PT And Practiced Yoga

बुरहानपुर में बेवजह घूमने वालों को अनोखी सजा:लोग बोले- एक्सरसाइज करने निकले थे, पुलिस ने ग्राउंड में एक घंटे कराई पीटी और योगाभ्यास

बुरहानपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बाहर घूमने वाले लोगों को समझाइश देने के लिए पीटी और योगाभ्यास का तरीका अपनाया है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अनोखी सजा दी जा रही है। पुलिस बेवजह घूमने वाले लोगों को ग्राउंड में ले जाकर एक घंटे तक पीटी और योगाभ्यास कराती है। इससे थककर चूर हुए लोगों को छोड़ देती है। यही नहीं, इसके लिए बकायदा पीटी टीचर भी नियुक्त किया गया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

लॉकडाउन में प्रशासन ने माॅर्निंग वॉक पर भी पाबंदी लगा दी है। ऐसे में बाहर घूमते पाए जाने पर लोग तरह-तरह के तर्क देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि घूमने या एक्सरसाइज करने निकले थे। इस कारण पुलिस ने लोगों को सजा देने का अनोखा तरीका निकाला। बेवजह घूमने वालों के सामने पुलिस सजा के तौर पर दो ऑप्शन देती है। पहला- दिनभर के लिए अस्थाई जेल या फिर एक घंटे के लिए पीटी।

एक घंटे तक थका देने वाली एक्सरसाइज
लोग दिनभर की जेल के बजाय एक घंटे पीटी करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें पीटी टीचर लोगों को ग्राउंड के चक्कर लगवाने के साथ थकाने वाली एक्सरसाइज कराते हैं। इसके साथ योगाभ्यास और प्रााणायाम भी करवाया जाता है। पसीने से तर होने के बाद दोबारा ऐसे नहीं करने की समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। रोजाना करीब 70 से 80 लोगों को ऐसा कराया जा रहा है। ऐसा जिले के नेपा नगर, धुलकोट, डाेईफोड़िया में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...