• Hindi News
  • Mptet 2020
  • Primary Teacher Eligibility Test Will Start From March 5, Know From Experts How To Prepare In Less Time

MP-TET में सफल होने के मंत्र:5 मार्च से शुरू होगा प्राइमरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, एक्सपर्ट से जानें- कम समय में कैसे करें तैयारी

मध्यप्रदेशएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में प्राइमरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2020 (MP-TET) 5 मार्च से शुरू होगा। PEB (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) इस एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसमें करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम में कम समय बचा है। ऐसे में इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दैनिक भास्कर एक सीरीज शुरू कर रहा है, जिसकी मदद से वे कम समय में सफलता पाने के टिप्स पा सकेंगे।

बचे हुए समय में अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। वर्ग-3 में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस पात्रता परीक्षा MP-TET को लेकर सबधाणी कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनंद सबधाणी बताते हैं कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकांश परीक्षार्थी ऐसे होंगे, जिनकी एज ग्रुप 30 से 40 वर्ष तक है। ऐसे परीक्षार्थियों को पढ़ाई छोड़े लंबा समय हो गया है। उनके सामने इस बात की चुनौती है होगी कि कम समय में किस तरह से तैयारी करें।

पेपर हल करने की प्रैक्टिस कैसे करें

आनंद बताते हैं कि यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसलिए परीक्षार्थी जिस भी माध्यम से पढ़ें, लेकिन उन्हें ऑनलाइन प्रैक्टिस में जरूर लाएं। यह प्रैक्टिस मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर किसी भी माध्यम से की जा सकती है। हर रोज पढ़ाई के साथ कम से कम एक मॉक टेस्ट पेपर ऑनलाइन सॉल्व जरूर करना है। जिससे आइडिया लगेगा कि आप परीक्षा में कितना स्कोर कर पा रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि MP-TET की परीक्षा अधिक कठिन नहीं होगी। परीक्षा काफी सरल होगी। लेकिन प्रतियोगिता हर जगह है तो यहां भी होगी। इसमें क्वालिफाई करने के लिए समय का तालमेल बैठाना होगा। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे। हर एक प्रश्न एक नंबर का होगा। पूरा पेपर 150 अंक का होगा। इसे ढाई घंटे में हल करना होगा। इसमें पांच विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषायी ज्ञान के दो विषय होंगे। इसके अलावा, पर्यावरण अध्ययन एवं EVS विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है। पांचवां विषय गणित है। इन पांचों विषयों का नॉलेज लिया, तो MP-TET को क्रैक किया जा सकता है।

जानिए.. मैथ्स, हिंदी और अंग्रेजी कमजोर हो तो क्या करें...

MP-TET में सफल होने के मंत्र:आपकी गणित कमजोर है तो फिर ऐसा क्या पढ़ें जिससे डर भागे और सक्सेस भी मिले; जानिए एक्सपर्ट के टिप्स

MP-TET में सफल होने के मंत्र:हिंदी में कैसे पा सकते हैं अच्छा स्कोर, किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत; जानिए एक्सपर्ट के टिप्स

वर्ग-3 एमपी-टेट में सफल होने के मंत्र:जिनकी इंग्लिश कमजोर, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं: एक्सपर्ट से जानें कैसे हो सकते हैं इसमें क्वालिफाई

खबरें और भी हैं...