मध्यप्रदेश में न्यू ईयर ईव पर कड़ाके की ठंड रहेगी। नए साल का पहला दिन भी खासा ठंडा रहने वाला है। पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम 24 घंटों में पूरी तरह बदल जाएगा। इससे कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान के पास मुरैना में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। बादल छाने से प्रदेशभर में रात का पारा ऊपर चढ़ गया है। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस चला गया है। अभी दिन का तापमान सामान्य से और नीचे आ गया है। सोमवार को खजुराहो और ग्वालियर में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर तक रह गई थी।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर में काफी बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ छोटे ओले गिर सकते हैं। यह स्थिति 28 और 29 दिसंबर तक रहेगी। 30 दिसंबर से प्रदेशभर में कोहरा छा जाएगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी। दिन का तापमान काफी नीचे आएगा।
इसलिए होगा मौसम में बदलाव
पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय घेरे के रूप में सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन पश्चिमी मध्यप्रदेश से गुजर रही है। पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां अरब सागर के काफी पास है। इसी कारण बहुत ज्यादा नमी आ रही है। इसका असर ट्रफ लाइन में काफी अस्थिरता के साथ दिखाई देने लगा है।
इस तरह असर दिखेगा
इसका असर प्रदेश कुछ जिलों में बूंदाबांदी के रूप में दिखाई देने लगा है। अब कई जगह ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर और चंबल संभाग और नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ और विदिशों जिलों में आज से हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा और शहडोल में 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं छोटे ओले गिरेंगे। 30 दिसंबर से कोहरा छाने लगेगा। दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
रात का पारा 13 डिग्री के पार पहुंचा
बादल छाने के कारण रात का तापमान 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा होशंगाबाद और इंदौर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 7 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में शेष इलाकों में तापमान इससे अधिक ही रहे।
इन इलाकों में रात का तापमान कम रहा
शहर | न्यूनतम तापमान |
पचमढ़ी | 7.4 |
नौगांव | 9.0 |
रीवा | 9.2 |
रायसेन | 9.6 |
रात का तापमान यहां ज्यादा रहा
शहर | न्यूनतम तापमान |
होशंगाबाद | 13.8 |
इंदौर | 13.4 |
दतिया | 13.1 |
उज्जैन | 12.8 |
चार प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 11.1 |
ग्वलियर | 11.5 |
जबलपुर | 11.8 |
इंदौर | 13.4 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.