पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आखिरकार शहर की सड़कों पर झाडू लगी है और कचरा भी उठा है। साल 2021 की यह पहली सफाई है, क्योंकि 1 जनवरी से ही सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जिस कारण पूरा शहर कचरा-कचरा हो रहा था। बुधवार दोपहर कलेक्टर ग्वालियर के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई थी। रात को सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक और मांगों को मानने के लिखित पत्र के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह सफाई कर्मचारी पूरे जोश में काम करते हुए दिखाई दिए हैं।
नए साल के पहले ही दिन से 1500 से ज्यादा सफाई कर्मचारी अपनी नौ मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। शहर में कहीं भी न तो झाडू लगाई जा रही थी न ही कचरा उठाया जा रहा था। जिस कारण पूरे शहर में सड़कों पर कचरा ही कचरा देखने को मिल रहा था। सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने और नियमित करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस मामले में नाराज होते हुए सीएम शिवराज सिंह ने नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन को भी हटा दिया था। पर सफाई कर्मचारी मांगों पर अड़े हुए थे। इस मामले में बुधवार दोपहर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने फूलबाग धरना स्थल पर पहुंचकर सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार रात को बाल भवन में सफाई कर्मचारियों के साथ फिर बैठक हुई और लिखित में दिया गया कि उनकी सभी मांगों को मान लिया गया है। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया था।
सफाई कर्मचारी उतरे मैदान में…
गुरुवार सुबह से ही सफाई कर्मचारी अपने-अपने प्वाइंट पर पहुंचे हैं। यहां पहले रोज की तरह हाजिरी दी है। इसके बाद शहर की सड़कों पर झाडू भी लगी है और कचरा भी उठाया गया है। कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वाहन भी पहुंचे हैं। छह दिन से पड़ा कचरा अब साफ हो गया है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.