इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर (IOQ) एग्जाम क्वालीफाइ करने छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि पढ़ें क्या? किस तरह इसकी तैयारी करें? परीक्षा को कैसे समझें। सबसे जरूरी है कि रटे नहीं। इसका मतलब है कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में सिर्फ सूत्र रखने से काम नहीं चलेगा। उसे दिनचर्या की चीज से जोड़ना होगा। क्वालीफाइ करने वालों को भविष्य में अच्छे कॉलेज और बेहतर जॉब के अवसर ज्यादा मिलते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट आकाश इंट्टीयूट भोपाल के असिस्टेंट डायरेक्टर रणधीर सिंह से...
चार में से एक उत्तर सबसे ज्यादा सही होगा
ओलंपियाड में कई बार इस तरह के प्रश्न आते हैं, जिसे कई उत्तर सही होंगे। इसमें से सबसे ज्यादा सही उत्तर प्रश्न का जवाब होता है। इसके लिए जरूरी है कि उस पूरे प्रश्न को अच्छे से समझा जाए और फिर उसमें उस विषय को अप्लाई किया जाए। एक प्रश्न से समझिए। इस चित्र में कई तरह के जीव दीए हैं। इन्हें A,B,C,D,E और F नाम दिया गया है। इन्हें सही क्रम में रखना है। जब इन जीवों और ऑप्शन को एक-एक कर हल करेंगे, तो सबसे सही उत्तर आ जाएगा। ऐसा नहीं कि सभी प्रश्न कठिन होते हैं। कुछ प्रश्न बहुत ही आसान होते हैं। सिर्फ करना इतना है कि प्रश्न को समझें और फिर उसे हल करें।
जनवरी में परीक्षा
ओलंपियाड जनवरी में होने जा रही है। इस कारण ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जो पढ़ा है, उसे समझे की प्रश्न में यह एप्लाई कैसे होगा।
इस परीक्षा को देना इसलिए जरूरी
यह एक ऐसी परीक्षा है जो की स्कूली स्तर पर आयोजित की जाती है। यह परीक्षा नैशनल लेवल पर होती है। इसमें साइंस, गणित को परखा जाता है। परीक्षा छात्र-छात्राओं के तर्क शक्ति, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा का स्तर की जानकारी मिलती है। इससे छात्र-छात्राओं में उनके कार्य क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
जानिए कब होगी कौन सी भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर एग्जाम
यह भी पढ़ें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.