मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख दी जाती है। परीक्षा के लिए ठेके पर ठेके दे दिए जाते हैं। जिसे ठेका देते हैं, वह दूसरे को ठेका दे देता है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) उर्फ व्यापमं के द्वारा ली गई परीक्षाओं की यही हकीकत है।
व्यापमं पिछले 4 साल में दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। दोनों सवालों के घेरे में हैं। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक मामले को ‘व्यापमं-3’ भी कहा जा रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब इस साल होने वाली परीक्षाओं पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
प्रदेश में करीब 35 लाख बेरोजगार हैं। इसके विपरीत एक साल पहले तक सरकारी विभागों में करीब 90 हजार पद खाली पड़े थे। पेपर लीक मामले के कारण शिक्षक भर्ती भी अटकती दिख रही है। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे, तो इसे रद्द करने की मांग की जा रही है। ऐसे में उन उम्मीदवारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है, जो ओवर एज होने वाले हैं। इस मामले में आप भी अपनी राय दे सकते हैं...
कैंडिडेट्स बोले- सड़क पर उतरे बिना कोई नहीं सुनता
शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाली प्राची कहती हैं, छात्रों ने कितनी बार कोचिंग की। कितने पैसे खर्च किए। बाहर रहकर पढ़ाई की। कितने परेशान रहे। बड़ी उम्मीदों से परीक्षा दी। इस तरह से पर्चा लीक होना हमारे साथ अन्याय है। जब तक सड़क पर नहीं उतरते किसी को कुछ सुनाई नहीं देता। अब जब विरोध हुआ, तो जांच की बात कही जा रही है। इस पर भी सवाल है कि कब जांच होगी और कब इंसाफ होगा, किसी को कुछ नहीं पता। तब तक तो हम ओवर एज हो जाएंगे। उसके बाद हमारा क्या? सरकार के पास न तो जवाब है और न ही समस्या का समाधान।
समस्या के समाधान पर बात मत करो
नौकरी की घोषणा करने से लेकर भर्ती तक की प्रक्रिया इतनी धीमी और विवादित है कि पोस्टिंग तक मामला अटक जाता है। इसमें एक पैटर्न दिखाई देता है। समस्या का समाधान मत करो। उस पर बात मत करो। उसके साथ दूसरा उसी जैसा वादा कर दो। इस वक्त जो परीक्षा देकर तड़प रहे हैं, उनके सवालों के किसी के पास कोई जवाब नहीं है।
पीईबी की इस साल की परीक्षाएं
एक साल पहले की स्थिति
विभाग | पद | भरे हुए | रिक्त |
स्कूल शिक्षा | 1,13,845 | 83,245 | 30,600 |
गृह | 93,915 | 84527 | 9388 |
स्वास्थ्य | 47044 | 38452 | 8592 |
अजा-अजजा | 37425 | 33245 | 4180 |
राजस्व | 20744 | 11214 | 9530 |
कृषि | 10129 | 6200 | 3929 |
जल संसाधन | 8089 | 6717 | 1372 |
अन्य विभाग | 100069 | 84000 | 16,069 |
सब इंजीनियर | 9225 | 7210 | 2015 |
इंजीनियर | 2350 | 2000 | 350 |
इन खबरों से जानिए PEB की धांधली के सताए हुए कैंडिडेट्स की पीड़ा...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.