मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर फिर से एक बार बीजेपी मैदान में नजर आ रही है। इसी को लेकर निवाड़ी भाजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची और पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल सिंह यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया से चर्चा की।
इस दौरान पृथ्वीपुर विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ इतना बता दें कि पिछड़े वर्ग का कौनसा मुख्यमंत्री इन्होंने दिया है। विधायक ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक परंपरा में चुनाव सबसे बड़ा पद होता है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछड़े वर्ग के लोगों का समर्थन करते हुए यह प्रस्तुत किया है कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 48 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आज तक जितनी भी सरकारें हुई है उसमें सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने दिए। उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और बाबूलाल गौर हो यह तीनों मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से आते है। कांग्रेस बता दे कि उन्होंने कितने मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से दिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल षडयंत्र करने का है, न्याय दिलाने का नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में पिछड़े वर्ग के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे है। इसका परिणाम उन्हें आने वाले कल में अपने आप मिल जाएगा। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में आरक्षण को लेकर वातावरण खराब किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.