निवाड़ी नगर में जिले का पहला आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। यहां पर बुजुर्गों को ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्थाएं रहेंगी। आश्रय स्थल 24 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा, जाे 6 माह में बनाकर तैयार हाे जाएगा। दरअसल निवाड़ी जिले में बुजुर्गों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
गर्मी, बारिश और ठंड से बचाव करने के लिए आशियाना बनाने पर जोर दिया गया। बुजुर्गों के लिए आश्रय स्थल बनाने नगर परिषद द्वारा चार साल पहले स्वीकृति भी मिल गई थी,लेकिन जमीन के अभाव के चलते टेंडर नहीं हो पा रहे थे। चार साल बाद स्टेडियम के सामने गायत्री मंदिर की पहाड़ी परजमीन चिह्नित की गई।
जहां निर्माण कार्य शुरू किया गया। उपयंत्री धर्मेद्र चौबे ने बताया कि आश्रय स्थल रेन बसेरा की तर्ज पर रहेगा। आश्रय स्थल 2 हजार वर्ग फीट एरिया में बनाया जा रहा है। जिसमें दो कॉमन हॉल बनाए जाएंगे। इसमें 25-25 डेड डाले जाएंगे। बुजुर्ग महिला-पुरुष के लिए रहने की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
इसके साथ ही लेटबाथ बनेंगे। आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल के पास ही दीनदयाल रसोई का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिससे बुजुर्गों को भोजन मिल सकेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.