पन्ना जिले की उथली हीरा खदानों में इन दिनों ऐसा लग रहा है, मानो हीरों की बारिश हो रही है। जिले की रत्नगर्भा धरती मजदूरों पर महरबान है। खदानों में मिलने वाले हीरे लगातार हीरा कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। कुछ लोगों के द्वारा खदानों में मिलने वाले हीरों को ब्लैक मार्केट में बेचने की भी चर्चाएं भी गर्म हैं। गुरुवार की शाम पन्ना जिले की कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदानों में मिले 10 हीरे जमा किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए आंकी गई है।
पन्ना जिले की पटी कृष्ण कल्याणपुर की उथली हीरा खदानों से 10 छोटे बड़े मिले हैं। छतरपुर जिले के दुकमन अहिरवार को 6 हीरे मिले हैं। इनका कुल वजन 2.46 कैरेट है। सतना के अशोक खरे को 2 हीरे मिले हैं। इनका वजन 6.37 कैरेट है। पन्ना के जगन जड़िया को 4.74 कैरेट का 1 हीरा मिला है। पन्ना के ही लखन केवट को 3.47 कैरेट का हीरा मिला है। जिन्हें हीरा कार्यालय में जमा किया गया है।
18 अक्टूबर से शुरू होगी नीलामी
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि पटी क्षेत्र से यह सभी हीरे मिले हैं। जिन्हें हीरा धारकों के द्वारा कार्यालय में जमा करवाया गया है। सभी हीरे आगामी 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली नीलामी में रखे जाएंगे। हालांकि अगर इन सभी 10 हीरों का वजन 17.04 कैरेट है। अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है।
इससे पहले 16 सितंबर को यहां एक छात्र और मजदूर को हीरे मिले हैं। दोनों ने इन्हें हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। अब ये हीरे नीलामी में रखे जाएंगे। इन दोनों हीरों की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए है। नीलामी की मूल रकम में से शासन की रॉयल्टी काटकर बाकी की रकम दोनों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पढें पूरी खबर
पन्ना जिले में चमकी किस्मत : चार लोगों को मिले 9.5 कैरेट के चार हीरे, अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.