हीरे उगलने वाली पन्ना की धरती ने एक बार फिर मजदूर की किस्मत पलट दी। कृष्णा कल्याणपुर इलाके में सोमवार को मजदूर को उथली हीरा खदान में 13 कैरेट का बड़ा हीरा मिला। इस हीरे की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। हीरा मिलने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके अलावा सोमवार को ही छह अन्य हीरे भी मिले हैं।
पन्ना की धरती हमेशा हीरे उगलती है। पूरी दुनिया में सर्वोत्तम क्वालिटी के जेम हीरे यहीं मिलते हैं। सोमवार को आदिवासी किसान मुलायम सिंह को हीरा मिला। इसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं। अब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा- इस हीरे से मिले पैसे से बच्चे को पढ़ाऊंगा।
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह सर्वोत्तम क्वालिटी का हीरा है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। पुतली हीरा खदानों की मिट्टी मिली ग्रेवल से हीरे निकाल ले जाते हैं। सोमवार को बड़ा हीरा सहित 6 हीरे मिले। जो हीरे मिले हैं, उनकी कीमत लाखों रुपए है। यह हीरे मिले वे 13.54 कैरेट, 6 कैरेट, 4 कैरेट, 43 सेंट, 37 सेंट 74 सेंट जैसे प्रमुख हीरे हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए हो सकती है। इनकी वास्तविक कीमत नीलामी के समय ही पता चल पाएगी, पर जिस तरह आज ही जा मिले हैं, उससे गरीब लोग खुश हैं। क्योंकि सभी चीजें किसी गरीब मजदूर या किसान को मिला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.