मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बृजपुर थाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बृजपुर थाने में पहुंचकर थाना परिसर का निरीक्षण किया। और पुलिस व्यवस्था के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया।इसके उपरांत उन्होने क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.