पन्ना जिले में बीते 48 घंटों से लगातार शीतलहर चल रही है। जिसकी वजह से पन्ना जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से एक तरफ आम जनता त्रस्त है।तो वही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पन्ना के अधिकतम तापमान की बात करें तो 18 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सुबह से जिले में घना कोहरा छाया रहता है।
ठंड के सितम के बीच अलाव बना सहारा
जिस प्रकार से पन्ना जिले में बीते दो सप्ताह से मौसम में परिवर्तन हुआ है और कड़ाके की ठंड के सितम ने आमजन का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इन दिनों पन्ना जिले में शीत लहर चल रही है। ऐसे में ठंड के सितम से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव जला रहे है और इसके सहारे इस कड़ाके की ठंड से बच रहे है। लेकिन जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय के भीड़ भाड़ वाले स्थानों में समुचित अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था नहीं की हैं इसलिए लोग लकड़ियों का जुगाड़ कर अलाव जला रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.