मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व ने इस साल नए वर्ष 2022 में 20 लाख रुपए की कमाई की है। जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व में 25 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक देश के कोने कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।
ऐसे में प्रतिदिन पन्ना टाइगर रिजर्व हाउसफुल चल रहा था। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिन तक पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रत्येक दिन लगभग 86 गाड़ियां पहुंची है। इसमें लगभग 20 लाख का रेवेन्यू जनरेट किया गया है। लेकिन जैसे ही 12 जनवरी से पन्ना में कोरोना का दौर शुरू हुआ। वैसे ही पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रभाव देखने को मिल रहा है।और पर्यटकों की संख्या काफी में कमी आई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.