पन्ना टाइगर रिजर्व इन दिनों बाघों से गुलजार है। यही वजह है कि दूर-दूर से यहां पर्यटक आ रहे हैं। नए साल में फिर पन्ना टाइगर रिजर्व से एक खुशखबरी सामने आई है। यहां दो नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। पहली बार ये शावक कैमरे में मां के पीछे-पीछे चहल कदमी करते कैद हुए हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में युवा बाघिन ने पहली बार दो शावकों को जन्म दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक का कहना है कि बाघिन पी-213 (63) पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-213 की संतान हैं, जो कि 3 साल की हो चुकी है।
कैमरा ट्रैप में पहली बार यह बाघिन अपने दो नन्हे शावकों के साथ चहल कदमी करती हुई कैद हुई है। दोनों ही शावक पूरे तरीके से स्वस्थ हैं। प्रबंधन द्वारा इनकी निगरानी की जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है। यहां बाघों की संख्या 70 से अधिक हो गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.